सबको पसंद आएगा ये टेस्टी नाश्ता, ट्राई करें आलू-प्याज की कचौड़ी

Aloo Pyaz Ki Kachori: नाश्ते में अगर आलू की सब्जी बनी हो, तो इसके साथ कुछ मजेदार खाने का मन करता है. ऐसे में आलू-प्याज की कचौड़ी एकदम परफेक्ट है. इसे आप आसानी से तैयार करके सबको सर्व कर सकते हैं. ये कचौड़ी बनने के बाद इतनी लाजवाब लगती हैं की हर कोई इसे मन […]

Aloo Pyaz Ki Kachori: नाश्ते में अगर आलू की सब्जी बनी हो, तो इसके साथ कुछ मजेदार खाने का मन करता है. ऐसे में आलू-प्याज की कचौड़ी एकदम परफेक्ट है. इसे आप आसानी से तैयार करके सबको सर्व कर सकते हैं. ये कचौड़ी बनने के बाद इतनी लाजवाब लगती हैं की हर कोई इसे मन से खाएगा. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में आलू प्याज की कचौड़ी बनाने की रेसिपी. 

आलू प्याज की कचौड़ी बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • मैदा – 2 कप
  • नमक – जरूरत अनुसार 
  • तेल – जरूरत अनुसार 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • आलू – 3-4 उबले हुए और मैश किए हुए
  • प्याज – 2 बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • सत्तू – 2 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला – आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

यह भी पढ़ें: सर्दियों में मेथी-मटर से तैयार करें गरमा-गरम स्वादिष्ट कचौड़ी 

आलू प्याज की कचौड़ी कैसे तैयार करें?

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा और नमक मिलाएं. इसमें तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब धीरे-धीरे पानी डालकर नरम और चिकना आटा गूंथ लें. आटे को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें. इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर अच्छे से भूनें. प्याज भून जाने के बाद अब उबले हुए आलू डालें और धनिया, पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस मिश्रण में अब आप हरा धनिया डालकर ठंडा होने दें. 
  • तैयार हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को हल्का बेलकर इसमें आलू-प्याज का मिश्रण भरें. इसके किनारों को अच्छी तरह बंद करें और हल्का सा गोल आकार दें. 
  • इसके बाद फिर अब एक साफ कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर आप धीमी आंच पर कचौड़ी को क्रिस्पी होने तक तलें.
  • तैयार हुए आलू-प्याज की कचौड़ी को गरमा-गरम सब्जी के साथ सर्व करके खाए.

यह भी पढ़ें: Suji Masala Puri: ट्रैवल में जाना हो या नाश्ते में कुछ स्पेशल सर्व करना हो, बनाएं सूजी मसाला पूरी, फॉलो करें आसान विधि 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >