Aloo Cheese Sandwich: बच्चों को दें चीजी ट्रीट, बनाएं आलू चीज सैंडविच

Aloo Cheese Sandwich: शाम के टाइम में बच्चे कुछ टेस्टी खाने की करते हैं जिद तो घर पर बनाएं आलू चीज सैंडविच. आलू और चीज का मेल इस सैंडविच खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और आप इसे जल्दी से तैयार कर सकते हैं.

Aloo Cheese Sandwich: सैंडविच एक ऐसी रेसिपी है जो झटपट से आप तैयार कर सकते हैं. बारिश के दिनों में आप आलू चीज सैंडविच बना सकते हैं. ये खाने में काफी स्वादिष्ट है और शाम की हल्की भूख को दूर करने का बेस्ट ऑप्शन है. ये बच्चों को भी काफी पसंद आएगा और आप इसे लंच बॉक्स में भी पैक कर के दे सकते हैं.इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आलू सैंडविच की रेसिपी. 

आलू चीज सैंडविच के लिए सामग्री

  • आलू- 2 उबले हुए 
  • ब्रेड- 6 
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ 
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • शिमला मिर्च- एक बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटी हुई 
  • चाट मसाला- आधा चम्मच 
  • गरम मसाला- एक चम्मच 
  • मटर- आधा कप उबले हुए 
  • धनिया पत्ती- एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • टोमेटो सॉस
  • नमक- स्वादानुसार 
  • चीज- आधा कप 
  • बटर

यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: नाश्ते को बनाएं खास, आसानी और जल्दी से तैयार करें पालक कॉर्न चीला

यह भी पढ़ें- Sooji Pakoda: बारिश हो या चाय का वक्त, बनाएं ये टेस्टी रवा पकौड़े

आलू चीज सैंडविच बनाने की विधि ( Aloo Cheese Sandwich Recipe)

  • आलू चीज सैंडविच बनाने के लिए आप पहले आलू को उबाल लें. अब उबले आलू का मसाला तैयार करें. एक बर्तन में प्याज और अदरक को डाल दें. इसमें मैश किया हुआ आलू को डाल दें. इसमें गरम मसाला, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर को मिक्स कर दें. 
  • अब इसमें नमक, उबले हुए मटर और बारीक कटा शिमला मिर्च को डाल दें. अब धनिया पत्ती को भी मिक्स कर दें. आप इसे फ्राई भी कर सकते हैं. अब ब्रेड की स्लाइस लें और इसमें टोमेटो सॉस को लगाएं. अब इस पर आलू को डालें और चीज को इसके ऊपर कद्दूकस कर के डाल दें. अब ब्रेड के ऊपर बटर लगा कर इसे तवे पर पका लें. आपका आलू चीज सैंडविच तैयार है. इसको आप सॉस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Masala Murmura: शाम के लिए बेस्ट स्नैक ऑप्शन, बनाएं मसालेदार मुरमुरा नमकीन

यह भी पढ़ें- Chana Dal Pakode: प्याज और मसालों से भरे कुरकुरे चना दाल पकौड़े, ट्राई करें मानसून स्पेशल रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >