Akhand Jyoti Tips for Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर घर-घर में अखंड ज्योत (दीया) जलाने की परंपरा निभाई जाती है. मान्यता है कि पूरे नौ दिनों तक जलने वाली यह ज्योत मां दुर्गा की कृपा, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होती है. भक्त अपने घर के मंदिर में घी या तेल का दिया जलाकर माता की आराधना करते हैं, ताकि घर में शांति और खुशहाली बनी रहे.
लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दिया जल्दी बुझ जाता है या उसकी लौ स्थिर नहीं रहती. खासकर नवरात्रि में, जब अखंड ज्योत जलाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, तब यह समस्या और भी चिंता का कारण बन जाती है.
अगर आप चाहते हैं कि आपका दिया पूरी रात जले और नवरात्रि के दौरान अखंड ज्योत बिना रुके जलती रहे, तो कुछ आसान और पारंपरिक टिप्स अपनाकर आप इसे संभव बना सकते हैं.
चैत्र नवरात्रि 2026: इन टिप्स से दिया जलेगा देर तक और रहेगा स्थिर (Akhand Jyoti Tips for Chaitra Navratri)
1. मिट्टी के छोटे दिये सबसे आम होते हैं, लेकिन अगर हवा ज्यादा हो तो कांच कवर वाले दिये का इस्तेमाल करें. इससे लौ सुरक्षित रहती है और जल्दी नहीं बुझती.
2. बाजार से मिलने वाली सीधी बाती जल्दी जल जाती है. बेहतर है कि आप बाती को हल्का घुमाकर रिंग या कुंडली (रिंगकल) के रूप में बनाएं. इससे वह धीरे-धीरे जलती है और ज्यादा समय तक टिकती है.
3. दिया जलाने से पहले उसके नीचे 2-3 चावल के दाने रखें. यह न केवल शुभ माना जाता है, बल्कि दिया स्थिर भी रहता है और तेल/घी बेहतर तरीके से फैलता है.
4. दिया हमेशा पर्याप्त मात्रा में घी या तेल से भरें. बाती पूरी तरह उसमें डूबी होनी चाहिए ताकि लौ लगातार जलती रहे और बीच में बुझने की समस्या न आए.
5. दिया ऐसी जगह रखें जहां हवा कम लगे. दीवार के पास या पूजा स्थान के कोने में रखना बेहतर रहता है, जिससे लौ स्थिर बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में आप भी जरूर करें इस तरह से कलश स्थापना, दूर होंगे सारे ग्रह दोष
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में आलता लगाने का ये खास तरीका बदल सकता है आपकी किस्मत? जानें डॉ. जय मदान के टिप्स
