Viral Video: इंटरनेट पर हर घंटे कोई न कोई वीडियो वायरल होते हैं. ऐसे ही एक वीडियो ट्वीटर पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सेल्समैन अपना सामान बेचने के लिए नए और अलग अंदाज में लोगों को बुलाता है. जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा देंगे.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सेल्समैन अपने स्कूटर पर खाने का सामना बेच रखा है. और लोगों को तेज आवाज में गाकर अपने पास बुला रहा. जिसमें वो ये बताने की कोशिश कर रहा कि तीस रुपए में ये सामान मिलता है, जिसके कई फ्लेवर के नाम भी बता रहा है. वीडियो पर अबतक ढेरो लाइक और कंमेट्स भी किए गए हैं. ये वीडियो मध्यप्रदेश की बताई जा रही है. इस वीडियो को कुणाल शुक्ला के आइडी से ट्वीट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है यूनिक सेल्समैन ऑफ द इयर. वीडियो को आप यहां देख सकते हैं.
