ऑफिस में बाहर का खाना भूल जाएंगे, ट्राई करें ये 5 हेल्दी टिफिन रेसिपीज

Office Lunch Box Ideas: रोज सुबह ऑफिस टिफिन की रहती है टेंशन. अब बाहर का अनहेल्दी खाना छोड़ें. अपनी डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 झटपट बनने वाली, टेस्टी और हेल्दी लंच बॉक्स रेसिपीज.

Office Lunch Box Ideas: सुबह की भागदौड़ में ऑफिस के लिए लंच बॉक्स तैयार करना किसी बड़े टास्क से कम नहीं होता. इस चक्कर में कई बार हम या तो बाहर का अनहेल्दी खाना खा लेते हैं या फिर वही बोरिंग खाना ले जाते हैं. लेकिन ऑफिस में दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने और काम पर फोकस करने के लिए एक न्यूट्रिशियस और लाइट लंच बहुत जरूरी है. अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो चुके हैं, तो यहां 5 झटपट बनने वाली, टेस्टी और हेल्दी लंच बॉक्स रेसिपीज (Office Lunch Box Ideas) दी गई है. 

1. हाई-प्रोटीन पनीर और वेजी काठी रोल

पनीर प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है और जब इसे सब्जियों के साथ रोल किया जाता है, तो यह स्वाद और सेहत दोनों में लाजवाब हो जाता है. 

कैसे बनाएं: एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें. इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, गाजर और पनीर के टुकड़े डालें. ऊपर से थोड़ा नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और जीरा पाउडर मिलाकर 2 मिनट भूनें. अब गेहूं की बनी रोटियों पर हरी चटनी लगाएं, इस स्टफिंग को बीच में रखें और रोल बना लें. आपका फिलिंग रोल तैयार है. 

PC: Freepik

2. मिक्स वेज ओट्स खिचड़ी (Office Lunch Box Ideas)

अगर आप लंच में कुछ हल्का लेकिन पेट भरने वाला खाना चाहते हैं, तो ओट्स खिचड़ी एक परफेक्ट चॉइस है. यह फाइबर से भरपूर होती है और दोपहर में नींद नहीं आने देती. 

कैसे बनाएं: कुकर में एक चम्मच घी गरम करें. उसमें जीरा, हींग, बारीक कटा प्याज, टमाटर, मटर और अपनी पसंद की सब्जियां डालें. अब इसमें आधा कप ओट्स और थोड़ी सी मूंग दाल (धोई हुई) मिलाएं. स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर पानी डालें और 2 सीटी लगा लें. यह लंच बॉक्स के लिए एकदम क्विक रेसिपी है. 

PC: Social Media

3. चना स्प्राउट्स सलाद (Office Lunch Box Ideas)

गर्मी के दिनों में या जब खाना पकाने का समय न हो, तो यह सलाद लंच के लिए सबसे बेस्ट है. यह आपको दोपहर तक बिल्कुल फ्रेश रखेगा. 

कैसे बनाएं: एक बड़े बाउल में उबले हुए काले चने या मूंग के स्प्राउट्स लें. इसमें बारीक कटा हुआ खीरा, टमाटर, प्याज, और हरी मिर्च मिलाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया डालें. इसे और हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें थोड़े अनार के दाने भी जोड़ सकते हैं. 

PC: Freepik

4. पालक-पनीर पुलाव

सादे चावल ले जाने के बजाय पालक और पनीर का पुलाव (Office Lunch Box Ideas) ले जाना एक बहुत ही पौष्टिक ऑप्शन है. पालक से आपको आयरन मिलता है और पनीर से प्रोटीन. 

कैसे बनाएं: पालक को उबालकर उसकी प्यूरी बना लें. एक कढ़ाई में थोड़ा घी लें, उसमें खड़े मसाले (तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी) और प्याज भूनें. अब पालक की प्यूरी, नमक और गरम मसाला डालकर पकाएं. इसके बाद इसमें उबले हुए बासमती या ब्राउन राइस और पनीर के क्यूब्स डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें. 

PC: Social Media

5. सूजी-वेजी उत्तपम (साउथ इंडियन ट्विस्ट)

अगर आपको लंच में कुछ अलग और सूखा (Dry) खाना पसंद है जिसे खाने में आसानी हो, तो सूजी का उत्तपम बेस्ट है. 

कैसे बनाएं: सूजी में थोड़ा सा दही और पानी मिलाकर 15 मिनट के लिए रख दें. अब इस बैटर में बारीक कटी हुई बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, नमक और हरी मिर्च मिलाएं. तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और इस बैटर को छोटे-छोटे पैनकेक के आकार में फैलाएं. दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें. इसे नारियल की चटनी के साथ पैक करें.

PC: Social Media

यह भी पढ़ें: 1 कटोरी दाल या 2 अंडे? जानिए किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, जवाब जानकर बदल सकते हैं अपनी डाइट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >