Monsoon Special Dinner Recipes: बारिश के दिनों में हमें अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि इस दौरान हम क्या खाते और पीते हैं, इसका भी हमारी सेहत पर काफी गहरा असर पड़ता है. मॉनसून के दिनों में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है, जिस वजह से अगर आप काफी ज्यादा हैवी या फिर फ्राइड चीजें खाते हैं, तो इसकी वजह से आपका पेट तो खराब होता ही है, बल्कि कई बार हमें सुस्ती जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. अगर आप बारिश के इन दिनों में खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको अपने डिनर का खासतौर पर ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. जब आप रात को डिनर करने जाएं, तो वह काफी लाइट, गर्मागर्म और न्यूट्रिशियस होना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे ही आसान और टेस्टी डिशेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाकर आप बारिश के इन दिनों में भी खुद को फिट और एनर्जेटिक बनाकर रख सकते हैं.
गर्मागर्म वेज सूप और टोस्ट
बारिश की ठंडी रातों को अगर एक कटोरी गर्मागर्म सूप मिल जाए, तो पूरे दिन की थकावट मिनटों में दूर हो जाती है. यह एक बड़ी वजह है कि डिनर के लिए मिक्स वेज सूप एक बेहतरीन और लाइट ऑप्शन है. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स, मटर, और ब्रोकली मिला सकते हैं. यह सूप न केवल विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, बल्कि आपके शरीर को अंदर से गर्माहट भी देता है. इसके साथ आप एक या दो मल्टीग्रेन ब्रेड को टोस्ट करके खा सकते हैं. यह एक बहुत ही हल्का और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला डिनर है जो आपके पेट को आराम देता है.
ये भी पढ़ें: रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स
ओट्स या सूजी का चीला
अगर आप रात में कुछ लाइट और इंस्टैंटली बनने वाला खाना चाहते हैं, तो ओट्स या सूजी का चीला एक बढ़िया चॉइस है. ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो डाइजेशन को सही रखता है. चीला बनाने के लिए ओट्स के पाउडर या सूजी में थोड़ा सा दही, पानी और बारीक कटी हुई सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च मिला लें. अब एक नॉन-स्टिक तवे पर हल्के से देसी घी या तेल के साथ इसे दोनों तरफ से सेंक लें. इसके बाद इसे पुदीने की हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें. यह प्रोटीन और फाइबर से लोडेड एक परफेक्ट मॉनसून डिनर है.
मूंग दाल की खिचड़ी
खिचड़ी को अक्सर लोग बीमारी का खाना समझते हैं, लेकिन सच तो यह है कि यह सबसे बेहतरीन और बैलेंस्ड कंफर्ट फूड है. बारिश के मौसम में जब कुछ भारी खाने का मन न हो, तो मूंग दाल की खिचड़ी सबसे बेस्ट है. मूंग की दाल को डाइजेस्ट करना आपके शरीर के लिए बहुत आसान होती है और चावल के साथ मिलकर यह शरीर को जरूरी कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन देती है. आप अगर चाहें तो इसमें थोड़ी सी हल्दी, जीरा और हींग का तड़का लगाकर इसे और भी ज्यादा टेस्टी और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला बना सकते हैं. आपको इस डिश को एक चम्मच शुद्ध घी और घर के बने दही के साथ ट्राय करके देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के भी बन सकता है लाजवाब डिनर, ट्राई करें ये 3 टेस्टी रेसिपीज जिन्हें हर कोई करेगा पसंद
पनीर और शिमला मिर्च की भुर्जी
जो लोग लो-कार्ब और हाई प्रोटीन डाइट लेना पसंद करते हैं, उनके लिए पनीर भुर्जी एक शानदार ऑप्शन है. पनीर में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो शरीर को ताकत देता है. बारिश के मौसम में आप पनीर के साथ शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालकर एक सूखी भुर्जी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है. आप अगर चाहें तो इस भुर्जी को बिना रोटी के ऐसे ही खा सकते हैं, या फिर इसके साथ एक पतली गेहूं की रोटी ले सकते हैं. यह डिनर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करेगा.
मसाला दलिया या किनोवा
बता दें दलिया सिर्फ नाश्ते के लिए ही नहीं, बल्कि रात के खाने के लिए भी एक बहुत ही न्यूट्रिशियस ऑप्शन है. ऐसे में गेहूं का दलिया या किनोवा फाइबर से भरपूर होते हैं जो मॉनसून में आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में मदद करते हैं. इसे बनाने के लिए आप अपनी पसंदीदा सब्जियों को थोड़े से तेल और मसालों के साथ भून लें, फिर इसमें दलिया डालकर पानी के साथ कुकर में दो सीटी लगा लें. यह देखने में जितना सिंपल लगता है, खाने में उतना ही टेस्टी और हेल्दी होता है.
ये भी पढ़ें: घर में रखे उबले आलू से मिनटों में बनाएं ये 5 चटपटे स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई हो जाएगा आपका फैन
