Gold Earring Designs: सोने के इयररिंग्स खरीदने के लिए हमेशा ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है. अगर आप रोज पहनने के लिए हल्के और खूबसूरत ईयररिंग्स तलाश रही हैं, तो 5 ग्राम के आसपास के डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. हल्के वजन की वजह से इन्हें लंबे समय तक पहनना आसान होता है और ये ऑफिस से लेकर कैजुअल लुक तक के साथ अच्छी तरह मैच हो जाते हैं.
अगर आप भी कम बजट में गोल्ड इयररिंग्स बनवाने का सोच रही हैं, तो इन 6 डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. अपनी पसंद और बजट के अनुसार इनमें थोड़ा बदलाव भी करवाया जा सकता है.
स्टार चार्म वाले छोटे हूप
छोटे गोल्ड हूप के साथ स्टार शेप का छोटा चार्म इयररिंग्स को मॉडर्न लुक देता है. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ थोड़ा ट्रेंडी भी नजर आता है. वेस्टर्न और इंडियन दोनों तरह के आउटफिट के साथ इसे कैरी किया जा सकता है.
लीफ पैटर्न वाला इयररिंग
पत्तियों के पैटर्न वाला गोल्ड इयररिंग भी कम वजन में आकर्षक लग सकता है. इसमें नीचे की ओर छोटा पर्ल या गोल्ड डिटेल जोड़कर डिजाइन को और खूबसूरत बनाया जा सकता है. ऑफिस के साथ छोटे फंक्शन के लिए भी यह डिजाइन अच्छा रहेगा.
डबल रिंग वाला मिनिमल डिजाइन
छोटे हूप के नीचे पतली गोल रिंग जोड़कर तैयार किया गया डिजाइन काफी मिनिमल लगता है. यह उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें बहुत ज्यादा हैवी जूलरी पहनना पसंद नहीं है. रोजाना पहनने के लिए इस तरह के इयररिंग्स काफी सुविधाजनक हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: चांदी की पायल खरीदने का है मन? 10 ग्राम में बनवाएं ये स्टाइलिश डिजाइन
