भाई-बहन की फोटो पर जमेंगे ये 30 मजेदार और दिल छू लेने वाले कैप्शन, पोस्ट करते ही मिलने लगेंगे ढेरों लाइक्स

Raksha Bandhan Instagram Captions: रक्षाबंधन पर भाई या बहन के साथ खींची फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले हैं, लेकिन कैप्शन समझ नहीं आ रहा? तो टेंशन छोड़िए। यहां आपको मिलेंगे प्यारे, इमोशनल, फनी और शॉर्ट कैप्शन, जिन्हें फोटो के साथ लगाकर आप अपनी पोस्ट को और भी खास बना सकते हैं.

Raksha Bandhan Instagram Captions: क्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्यारे रिश्ते, मीठी सी नोंक-झोंक और ढेर सारे प्यार का एक बहुत ही स्पेशल दिन होता है. इस दिन सभी बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई भी अपनी बहन को हमेशा खुश रखने और जीवन में आने वाली हर मुसीबत में उसकी मदद करने का प्रॉमिस करता है. लेकिन जब बात आती है आज के टाइम की, तो रक्षाबंधन का यह त्योहार सिर्फ कलाई पर राखी बांधने तक ही सीमित नहीं रह गया है. आज के समय में भाई या बहन के साथ फोटो क्लिक करके उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना भी उतना ही जरूरी हो गया है.

अगर आप भी रक्षाबंधन के इस खास मौके पर अपने भाई या फिर बहन के साथ मस्त फोटोज क्लिक करने जा रहे हैं, लेकिन आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि इस अमेजिंग फोटो के नीचे कैप्शन क्या लिखें, तो इस टेंशन को दूर करने में यह आर्टिकल आपकी मदद करने वाला है. हम आपके लिए 30 एकदम मजेदार और ट्रेंडिंग कैप्शंस लेकर आए हैं. इन्हें अपनी फोटो के साथ कॉपी-पेस्ट करें और फिर देखिए आपकी पोस्ट पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कैसे होती है.

raksha bandhan instagram captions

दिल की बात कहने के लिए प्यारे और इमोशनल कैप्शन

  • मेरी हर खुशी और हर प्रॉब्लम का पार्टनर, मेरा भाई सबसे प्यारा है.
  • यह सिर्फ एक धागा नहीं है, यह तो हमारे दिल का कनेक्शन है। हैप्पी रक्षाबंधन!
  • दुनिया के लिए तुम नॉर्मल हो सकते हो, लेकिन मेरे लिए तो मेरी पूरी दुनिया हो.
  • बचपन की पुरानी यादें और तुम्हारा प्यार, यह दिन सच में बहुत खास है.
  • वो लोग बहुत लकी होते हैं, जिनके पास आपके जैसा भाई या बहन होता है.
  • बहन का प्यार लाइफ में किसी गिफ्ट से कम नहीं होता.

मस्ती वाली फोटोज के लिए मजेदार और फनी कैप्शन

  • दिखने में एकदम सीधा लगता है, पर हरकतें पूरी शैतानों वाली हैं इसकी!
  • चाहे जितना भी झगड़ लो, लेकिन मेरा गिफ्ट देना मत भूलना.
  • भगवान ने मुझे इतनी प्यारी बहन तो दी, लेकिन थोड़ा सा दिमाग देना भूल गए!
  • मेरी हर बेवकूफी का सीक्रेट पार्टनर, मेरा प्यारा भाई.
  • टीवी के रिमोट से लेकर चॉकलेट चुराने तक, हमारी पार्टनरशिप जिंदाबाद!
  • जो मुझसे बिना बात के लड़े और फिर भी प्यार करे, वही मेरी बहन है.

ये भी पढ़ें: स्कूल जाने वाली छोटी बहन को रक्षाबंधन पर क्या दें? ये 5 गिफ्ट आइडियाज कर देंगे कन्फ्यूजन दूर

शॉर्ट और सिंपल कैप्शन

  • दुनिया का सबसे बेस्ट भाई!
  • मेरी लाइफ का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम.
  • बहन का प्यार = सच्चा और निस्वार्थ प्यार.
  • ढेर सारी हंसी, थोड़ी मस्ती और बहुत सारा प्यार.
  • भगवान करे हमारा यह रिश्ता हमेशा ऐसा ही रहे.
  • रक्षाबंधन वाइब्स.

बहनों की तरफ से भाई के लिए स्पेशल कैप्शन

  • मेरे पर्सनल सुपरहीरो को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई.
  • आपकी कलाई की यह राखी हमेशा आपको हर मुसीबत से बचाएगी.
  • तुमसे लड़ना मेरा हक है और मेरा ध्यान रखना तुम्हारी ड्यूटी.
  • थैंक यू भाई, हमेशा मेरा बेस्ट फ्रेंड और गाइड बनने के लिए.
  • जब तक तुम मेरे साथ हो, मुझे किसी चीज का डर नहीं है.
  • सबसे अलग, सबसे कूल, मेरा भाई है सबसे सुपर!

भाइयों की तरफ से बहन के लिए स्पेशल कैप्शन

  • मेरी छोटी सी दुनिया की सबसे बड़ी स्माइल.
  • घर की रौनक और मेरी सबसे पक्की दोस्त.
  • तुम चाहे मुझसे कितना भी लड़ लो, पर मेरी फेवरेट हमेशा तुम ही रहोगी.
  • तुम्हारी एक हंसी के लिए तो मैं कुछ भी कर सकता हूं.
  • मेरी प्यारी बहन, हमेशा ऐसे ही हंसती-मुस्कुराती रहना.
  • हैप्पी रक्षाबंधन उस लड़की को, जो मेरा पूरा ध्यान रखती है!

ये भी पढ़ें: कहीं रक्षाबंधन पर आप भी अपनी बहन को तो नहीं देने जा रहे हैं ये गिफ्ट्स? आपकी पसंद की ये चीजें शुभ नहीं मानी जातीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >