Baby Boy Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है, तो पूरा परिवार ही खुशियों में डूब जाता है. इस बच्चे के जन्म के साथ सिर्फ खुशियां ही नहीं आतीं, बल्कि कई तरह की जिम्मेदारियां भी आती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है, इस बच्चे के लिए एक प्यारे और मीनिंगफुल नाम का चुनाव करना. आज के समय में लगभग हर माता पिता बच्चे के लिए नाम इंटरनेट पर ही तलाशते हैं, लेकिन अक्सर वही पुराने 8 से 10 नाम घूम फिरकर सामने आ जाते हैं, जिनके बारे में हम सभी पहले से ही जानते हैं.
अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक ऐसा नाम तलाश रहे हैं जो बिल्कुल यूनिक और मॉडर्न तो हो ही, लेकिन साथ ही उसका कनेक्शन भारत की समृद्ध संस्कृति, वेदों और पौराणिक ग्रंथों से भी हो, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. इस आर्टिकल में हम आपके बेटे के लिए कॉमन नामों से हटकर कुछ बिल्कुल ही अलग, फ्रेश, कम सुने गए और पौराणिक संस्कृति से प्रेरित नामों की लंबी लिस्ट लेकर आये हैं। आप इस लिस्ट में से अपने घर के चिराग के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते हैं. तो चलिए, डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर और साथ ही जानते हैं इन नामों के अर्थ.
बेटे के लिए वेदों और संस्कृत साहित्य से प्रेरित रेयर नाम
- तक्ष: भगवान राम के भाई भरत के बेटे का नाम तक्ष था, जिन्होंने ऐतिहासिक तक्षशिला शहर बसाया था. इसका अर्थ मजबूत या कुशल भी होता है.
- ऋधित: इस नाम का अर्थ होता है सफल, ज्ञानी या जो जीवन में हमेशा तरक्की करे.
- त्वंग: यह एक बहुत ही नया और संस्कृत प्रेरित नाम है, जिसका अर्थ होता है चमकदार या एनर्जी से भरा हुआ.
- अयाज: इस सुंदर नाम का अर्थ है आदरणीय या जो हमेशा सम्मान और पूजा के योग्य हो.
- अथर्व: यह नाम भारत के चार वेदों में से एक अथर्ववेद से लिया गया है. भगवान गणेश को भी अथर्व कहा जाता है.
- अद्विक: इस नाम का अर्थ है अनोखा या जिसके जैसा कोई दूसरा न हो. यह नाम भगवान ब्रह्मा से भी जोड़ा जाता है.
- तन्मय: इस नाम का अर्थ होता है लीन होना, एकाग्र या ध्यान में मग्न.
- अयांश: इस नाम का अर्थ होता है माता पिता का अंश, सूर्य की पहली किरण या भगवान का उपहार.
- अर्णव: इसका शाब्दिक अर्थ है समुद्र या विशालता. यह नाम स्वभाव में गहराई को दर्शाता है.
- निहित: इस नाम का अर्थ है ईश्वर का उपहार या जो एक छुपा हुआ अनमोल खजाना हो.
- रुद्रक: भगवान शिव के रुद्र रूप से प्रेरित यह नाम तेज, साहस और निडरता का प्रतीक है.
- नभ्य: यह भगवान विष्णु का एक दुर्लभ नाम है जिसका अर्थ होता है ब्रह्मांड का केंद्र या बहादुर।
- अनिकेत: इस नाम का अर्थ है पूरे विश्व का स्वामी. यह भगवान शिव का एक बेहद खूबसूरत नाम है.
- श्यामांग: भगवान कृष्ण का एक पौराणिक और बेहद यूनिक नाम, जिसका संबंध उनके श्याम वर्ण और मनमोहक रूप से है.
- वैराज्ञ: इस नाम का मतलब है मोह माया से परे, शांत मन या पवित्रता.
- व्योम: इस नाम का अर्थ होता है आकाश या अंतरिक्ष। यह नाम भगवान विष्णु की विशालता से जुड़ा है.
- विवान: भगवान कृष्ण का एक रूप, जिसका अर्थ सुबह की किरणें और जीवन से भरा हुआ भी होता है.
- ईवराज: इस नाम का अर्थ है ईश्वर का राजा या तेजस्वी व्यक्तित्व.
- अयान: इस नाम का अर्थ है सही रास्ता, ईश्वर का उपहार या पॉजिटिविटी.
- इशान: यह भगवान शिव का एक नाम है जिसका अर्थ उत्तर पूर्व दिशा और सूर्य का तेज होता है.
- ओजस: इस नाम का अर्थ होता है शरीर का तेज, असीम एनर्जी या आत्मबल.
- विहान: इस नाम का अर्थ होता है सुबह या नया सवेरा. यह जीवन में नई उम्मीदों का प्रतीक है.
- कयान: इसका अर्थ राजा या प्रकृति का एक सुंदर रूप होता है. यह सुनने में काफी इंटरनेशनल और मॉडर्न लगता है.
- इवान: इस नाम का अर्थ है ईश्वर का सुंदर उपहार या सूरज. यह नाम छोटा और बोलने में बेहद आसान है.
- शौर्य: इस नाम का सीधा अर्थ वीरता, साहस और पराक्रम है.
- नीरव: नीरव का मतलब शांत या गंभीर होता है. जो माता पिता अपने बेटे के लिए एक शांत नाम चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन है.
- युवान: इस नाम का अर्थ युवा, स्वास्थ्य, शक्ति और भगवान शिव होता है.
- कायरान: इस नाम का अर्थ होता है शांतिपूर्ण या ईश्वर की विशेष कृपा.
- वीर: यह बहुत ही छोटा, प्रभावशाली और सीधा नाम है, जिसका अर्थ है साहसी या बहादुर.
- ध्रुव: इस नाम का अर्थ अटल या ध्रुव तारा होता है. यह नाम दृढ़ संकल्प और महानता का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें: 3 अक्षरों वाले ये 30 नाम आज के पेरेंट्स की बन रहे हैं पहली पसंद, देखें लिस्ट और जानें इनके प्यारे अर्थ
ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन
