किचन में 3 बर्नर गैस चूल्हा रखना शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु

3 Burner Gas Stove Vastu Tips: क्या 3 बर्नर वाला गैस चूल्हा वास्तु के अनुसार सही है? जानें दिशा, सिंक से दूरी और अन्य महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स जो घर में सुख-समृद्धि लाएंगे.

3 Burner Gas Stove Vastu Tips: घर में किचन को काफी अहम जगह माना जाता है. वास्तु शास्त्र में भी रसोई से जुड़ी कई बातों का जिक्र मिलता है. गैस चूल्हा किचन की सबसे जरूरी चीजों में से एक है और इसे किस दिशा में रखा जाए, इसे लेकर भी कई वास्तु नियम बताए जाते हैं. ऐसे में अगर आपके घर में 3 बर्नर वाला गैस चूल्हा (3 Burner Gas Stove Vastu Tips) है या आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो जान लें क्या तीन बर्नर गैस चूल्हा लेना शुभ माना जाता है या नहीं.

क्या 3 बर्नर वाला चूल्हा अशुभ होता है?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार सिर्फ चूल्हे में तीन बर्नर होने को अशुभ (3 Burner Gas Stove Vastu Tips) नहीं माना जाता. चूल्हे का इस्तेमाल किस तरह किया जा रहा है और उसे किचन में किस जगह रखा गया है, इन बातों को ज्यादा महत्व दिया जाता है. इसलिए अगर आपकी जरूरत के हिसाब से 3 बर्नर वाला गैस स्टोव सही है, तो इसे रखने में कोई खास वास्तु दोष नहीं माना जाता.

PC: AI Generated

किस दिशा में रखना माना जाता है सही?

वास्तु के अनुसार किचन में गैस चूल्हे के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को सबसे उपयुक्त माना जाता है. इसे अग्नि तत्व की दिशा कहा जाता है. अगर किचन का लेआउट ऐसा हो कि चूल्हा इस दिशा में रखा जा सके, तो इसे वास्तु के लिहाज से अच्छा माना जाता है.

चूल्हा रखते समय यह भी ध्यान रखें कि खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर रहे. वास्तु मान्यताओं में पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: रसोई का दरवाजा कहीं गलत दिशा में तो नहीं? वास्तु में ये दिशा मानी जाती है शुभ

चूल्हे और सिंक के बीच रखें दूरी

किचन में गैस चूल्हे के ठीक पास सिंक रखना वास्तु के हिसाब से सही नहीं माना जाता, क्योंकि चूल्हा अग्नि और सिंक जल तत्व से जुड़ा माना जाता है. अगर किचन छोटा है और ज्यादा विकल्प नहीं हैं, तो सिंक और गैस स्टोव के बीच कोई सुरक्षित स्पेस या काउंटर एरिया रखा जा सकता है. इससे रोजमर्रा के काम में भी आसानी रहती है.

यह भी पढ़ें: बंद घड़ी घर में रखना सही या गलत? वास्तु के हिसाब से जानें क्या करना चाहिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >