World Rose Day 2022: आज मनाया जा रहा है विश्व गुलाब दिवस, जानें कैंसर पीड़ितों के लिए क्यों खास है ये दिन

World Rose Day 2022: कैंसर वेलफेयर पेशेंट्स के लिए मनाया जाने वाला वर्ल्ड रोज डे के लिए 22 सितंबर का दिन तय किया गया है. ये दिन एक 12 साल की नन्हीं बच्ची मेलिंडा रोज की याद में मनाया जाता है. वर्ल्ड रोज डे के दिन कैंसर पीड़ितों को और उनके देखभाल करने वालों को गुलाब का फूल दिया जाता है.

World Rose Day For Cancer Patients 2022: फरवरी में Valentines Day के दिनों में आने वाला रोज डे तो सबको याद रहता है, लेकिन आपने सितंबर में भी रोज डे मनाया जाता है, जी हां, आज यानी 22 सितंबर को वर्ल्ड रोज डे मनाया जा रहा है. दिन कैंसर पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार करने और उनका दुख बांटने के संदर्भ में हर साल 22 सितंबर को मनाया जाता है.

World Rose Day 2022: रोज की याद में मनाते हैं रोज डे

कैंसर वेलफेयर पेशेंट्स के लिए मनाया जाने वाला वर्ल्ड रोज डे के लिए 22 सितंबर का दिन तय किया गया है. ये दिन एक 12 साल की नन्हीं बच्ची मेलिंडा रोज की याद में मनाया जाता है. कनाडा में रहने वाली ये बहादुर बच्ची Askin’s Tumor नाम के जानलेवा ब्लड कैंसर की शिकार थी. बीमारी की जानकारी लगने के बाद डॉक्टर्स ने मेलिंडा रोज के सिर्फ दो हफ्ते तक जिंदा रहने का दावा किया था. पर इस घातक मर्ज के साथ मेलिंडा रोज पूरे छह माह जीवित रही. जितने दिन जिंदा रही उतने दिन कैंसर पीड़ितों को खुशियां बांटती रही. उनके लिए इंस्पिरेशनल कोट्स और कविताएं लिखती रहीं.

इस दिन कैंसर रोगियों को दिया जाता है गुलाब का फूल

वर्ल्ड रोज डे के दिन कैंसर पीड़ितों को और उनके देखभाल करने वालों को गुलाब का फूल देकर यह संदेश दिया जाता है कि जिंदगी अभी खत्म नहीं हुई है. गुलाब का फूल देकर लोग ये जताते हैं कि कैंसर के खिलाफ इस लड़ाई में वह अकेले नहीं हैं. दुर्भाग्य से मेडिकल और विज्ञान के क्षेत्र में अभी तक कैंसर के लिए एक पूर्ण इलाज नहीं मिल पाया है. इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाता है कि हम कैंसर रोगियों की मदद करें. हम ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि हम कैंसर रोगियों की देखभाल करने में अपना योगदान देंगे ताकी कैंसर मरीज अपनी पूरी ताकत के साथ इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई जारी रख सकें.

World Rose Day 2022: महत्व

वर्ल्ड रोज डे कैंसर रोगियों को समर्पित है जिन्होंने इस जानलेवा बीमारी से बहादुरी से लड़ाई लड़ी. वर्ल्ड रोज डे मनाकर उनके जीवन में खुशी लाने का एक प्रतीक है. विश्व गुलाब दिवस पर लोग कैंसर रोगियों को गुलाब देते हैं. यह दिन कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने और उनमें से ज्यादातर को ठीक करने में कैसे मदद करता है, इसके बारे में जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >