Orange Benefits: संतरा खाने के क्या फायदे होते हैं?

Orange Benefits: संतरा सभी लोगों को खाना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो संतरा खाने से इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है. चलिए जानते हैं संतरा खाने के क्या फायदे होते हैं...

Orange Benefits: संतरा किसे पसंद नहीं होगा. बच्चा हो या फिर बुजुर्ग सभी लोग बड़े ही चाव के साथ संतरा का सेवन करते हैं. संतरे विटामिन सी का सबसे बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है. चलिए जानते हैं संतरा खाने के क्या फायदे होते हैं?

वजन को कंट्रोल में रखें

संतरे में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा मात्रा में होता है, जो इसे वेट मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप संतरा खाते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है, जिसके कारण आपको ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है जो वजन घटाने में सबसे अहम होता है.

इम्यून सिस्टम करें मजूबत

संतरे विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप रोजाना कम से कम एक संतरा अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आपको न तो कोई बीमारी होगी. क्योंकि इससे इम्यून सिस्टम तेजी से बढ़ता है.

हेल्दी रखें स्किन

संतरे में मौजूद विटामिन्स स्किन के लिए सबसे अधिक लाभकारी होता है. अगर आप संतरा खाते हैं तो इससे स्किन में कोलेजन बनाने में सहायता करता है, जो एक प्रोटीन है. इससे स्किन मजबूत रहता है साथ ही झुर्रियों को कम करने में मदद मिलता है.

पाचन के लिए फायदेमंद

संतरे में डायटरी फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता है. अगर पा संतरा का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को बढ़ावा देता है जो कब्ज को रोकने और कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है.

हार्ट रहे हेल्दी

संतरे में फ्लेवोनोइड और अन्य यौगिक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कम करने और सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं. अगर आप संतरा खाते हैं तो आपका हार्ट सिस्टम सही रहेगा और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होगा.

Also Read: पेट के अल्सर से चाहिए राहत तो डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स
Also Read: जोड़ों की दर्द किस विटामिन की कमी से होती है?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >