कोरोना से जंग:मानसिक तनाव व अवसाद से खुद को रखें दूर

कोरोना के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस संक्रमण के प्रसार में कमी लाने के उद्देश्य से देशभर में लॉकडाउन भी किया गया. 21 दिनों का यह लंबा लॉकडाउन कल खत्म होने वाला है.

कोरोना से जंग:मानसिक तनाव व अवसाद से खुद को रखें दूर – समाचार चैनल को अधिक देखने से तनाव की स्थिति – घर में कैद होने के कारण अवसाद में बढ़ोतरी – एम्स के चिकित्सकों ने तनाव से दूर रहने के बताये उपाय हाजीपुर. कोरोना के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस संक्रमण के प्रसार में कमी लाने के उद्देश्य से देशभर में लॉकडाउन भी किया गया. 21 दिनों का यह लंबा लॉकडाउन कल खत्म होने वाला है. लेकिन यह तय सा दिख रहा है कि 21 दिनों के इस लंबे लॉकडाउन की अवधि के बाद भी इसे आगे बढाया जायेगा. लोग इस लॉकडाउन में घर में बैठ कर लगातार कोरोना की खबरें देख एवं सुन रहे हैं, जिसके कारण लोगों में तनाव की स्थिति पैदा हो रही है. इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने कोरोना काल में लोगों में बढ़ रही मानसिक तनाव एवं अवसाद को लेकर एम्स दिल्ली के चिकित्सकों द्वारा बनाई गयी वीडियो को साझा किया है. इस वीडियो के माध्यम से मानसिक तनाव एवं अवसाद से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गयी है.

लॉकडाउन एवं समाचार चैनल मानसिक तनाव बढ़ाने में सहयोगी एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने वीडियो के माध्यम से बताया कोरोना के बढ़ते मामलों की जानकारी टेलीविजन पर निरंतर दिखाई जा रही है. समाचार चैनल संक्रमण से जुड़ी हर छोटी चीज के विषय में जानकारी दे रही है. संक्रमण के बढ़ते मामलों के बारे में जान कर एवं इसे टेलीविजन के जरिए आंखों से देखने के कारण लोग मानसिक तनाव में आ रहे हैं. साथ ही लॉकडाउन होने के कारण लोग घर से बाहर भी नहीं निकल सकते, जो लोगों में तनाव एवं अवसाद पैदा कर रहा है. लोग अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं. इससे लोगों में तनाव एवं चिंता बढ़ गयी है. इसलिए जरुरी है कि ऐसे दौर में लोग अपना ख्याल रखें.

शारीरिक एवं मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ रखें. लक्षणों को समझें एवं सतर्क रहें एम्स दिल्ली के मनोविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कौशिक सिन्हा देब ने विडियो के माध्यम से मानसिक तनाव एवं अवसाद के लक्षण एवं इससे निदान के उपायों के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि तनाव होने के कारण शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्तर पर बदलाव देखने को मिलते हैं. तनाव होने के कारण शरीर स्तर पर अधिक पसीना का आना, अत्यधिक थकान का होना, मुँह का बार-बार सूखना एवं साँस लेने में तकलीफ़ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. जबकि तनाव से मानसिक स्तर पर भी बदलाव आते हैं, जिसमें अत्यधिक चिंता एवं ध्यान केन्द्रित करने में समस्या होती है. तनाव एवं अवसाद से निकलें ऐसे बाहर डॉ. देब ने तनाव एवं अवसाद से बचने के कुछ सलाह दिए हैं. जिसका अनुकरण कर आम लोग तनाव एवं अवसाद से सुरक्षित हो सकते हैं. – समाचार चैनल छोड़कर अन्य मनोरंजक चैनल देखें. – घर के अंदर परिवार के सदस्यों के साथ बात-चीत करें. – कुछ अन्य चीजों पर ध्यान लगायें जैसे- गेम खेलें एवं किताब पढें.- योगा, ध्यान एवं शारीरिक व्यायाम करें. – रात में कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लें. – घर के कार्यों में अपना समय दें, खुद को व्यस्त रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >