COVID-19 : गर्भवती महिलाएं रखें अपना खास ख्याल, बरतें सावधानी

कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ता जा रहा है. लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार द्वारा कई स्तर पर प्रशंसनीय प्रयास भी किये जा रहे हैं.

कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ता जा रहा है. लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सरकार द्वारा कई स्तर पर प्रशंसनीय प्रयास भी किये जा रहे हैं. जिसमें सरकार द्वारा अन्य जरूरी चिकित्सकीय सेवाओं को मुहैया कराने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा प्रदान कराये जाने के उद्देश्य से एम्स , दिल्ली के चिकित्सकों के सहयोग से वीडियो जारी कर जानकारी दी है. वीडियो के माध्यम से लॉकडाउन की स्थिति में गर्भवती माताओं को प्रदान की जाने वाली जरूरी चिकित्सकीय सेवाएं एवं देखभाल पर विस्तार से जानकारी दी गयी है.

गर्भस्थ शिशु में संक्रमण प्रसार का खतरा नहीं

वीडियो के माध्यम से एम्स के चिकित्सकों ने इस बात को स्पष्ट किया है कि संक्रमण का प्रसार गर्भवती माताओं से उनके गर्भस्थ शिशु को होने का खतरा नहीं है.

ऐसी किसी रिपोर्ट से इस बात की अभी तक पुष्टि भी नहीं हुई है कि गर्भवती माताओं को सामान्य लोगों की तुलना में कोरोना का खतरा अधिक है. गंभीर रोग से ग्रसित गर्भवती माताओं को कोरोना से हो सकता है खतरा एम्स के चिकित्सकों ने यह जानकारी दी है कि गर्भवती महिला के किसी गंभीर रोग से ग्रसित होने पर उसे कोरोना से खतरा अधिक हो सकता है. यदि गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा, एचआईवी, ह्रदय रोग, लीवर, किडनी या फेफड़े का रोग आदि जैसे रोग से पीड़ित हों, तो गर्भवती को कोरोना से बचने के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.प्रसव पूर्व देखभाल के प्रति रहें सावधान ऐसी गर्भवती माता जो कोरोना से संक्रमित नहीं हैं, उसे चिकित्सकों ने प्रसव पूर्व देखभाल को लेकर सावधान रहने की हिदायत दी है.

चिकित्सकों ने गर्भवती माताओं को निम्न बातों पर ध्यान देने की जरूरत बताया है.

– रूटीन चेक अप के लिए अस्पतालों में फिलहाल जाने से परहेज करें या लंबे अंतराल पर ही अस्पताल जाये.

– सीमित लोगों के साथ ही अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए जाये.

– गर्भावस्था के दौरान जटिलता होने की दशा में चिकित्सक से फोन पर बात करें एवं समय मिलने पर चिकित्सक के साथ अकेले में मिलें .

– खान-पान पर विशेष ध्यान दें. आहार में प्रोटिन , विटामिन एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों को शामिल करें.

– ऑटोमेटिक ब्लड प्रेशर मशीन से नियमित तौर पर घर पर ही रक्तचाप रिकॉर्ड करें.

– घर में ही अपना वजन भी रिकॉर्ड करें. मैटरनिटी हेल्थ वर्कर बरतें सावधानीकोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मैटरनिटी वार्ड के हेल्थ वर्कर को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उनकी जिम्मेदारी है कि वे खुद भी संक्रमण से सुरक्षित रहें एवं गर्भवती माता के साथ नवजात को भी संक्रमण से बचाव करें. इसके लिए मैटरनिटी वार्ड में सामाजिक दूरी, बेहतर हैंड हाइजीन एवं हेल्थ वर्कर के द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल से संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है.

– माता को कोरोना संक्रमण से बचाव.

– नवजात का संक्रमण से बचाव .

– कोरोना पीड़ित गर्भवती से दूसरी गर्भवती में संक्रमण फैलने का बचाव.

– कोरोना पीड़ित गर्भवती से हेल्थ वर्कर में संक्रमण फैलने का बचाव.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >