Tej Patte: तेजपत्ता का पानी पीने के 4 फायदे

Tej Patte: तेजपत्ता में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. चलिए जानते हैं तेजपत्ता का पानी पीने के फायदे...

Tej Patte: तेजपत्ता हर भारतीय किचन में आपको मिल जाएगा. इसका उपयोग मसाला के रूप में किया जाता है. यह खाने के स्वाद को बढ़ाता है. लेकिन क्या आप तेजपत्ता के लाभ के बारे में जानते हैं. तेजपत्ता में कई सारे विटामिन्स, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं. आज हम इस लेख में जानेंगे तेजपत्ते का पानी पीने के फायदे..

किडनी में

तेजपत्ता का पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और ड्यूरेटिक प्रोपार्टिज पाए जाते हैं जो किडनी को डिटॉक्स करते हैं. अगर आप रोजाना तेजपत्ता का पानी पीते हैं तो इससे किडनी हेल्दी रहेगा.

पाचन में

तेजपत्ता का पानी पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है. रोजाना तेजपत्ते का पानी पीने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या से निजात मिलेगा. इसके साथ ही आपका पाचन मजबूत रहेगा.

Also Read: रोजाना भीगे हुए काजू खाने के 5 जबरदस्त फायदे

डायबिटीज में

तेजपत्ते में मौजूद पोषक तत्त्व शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल में रखता है. ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज रोजाना तेजपत्ते का पानी पीते हैं तो इससे डायबिटीज काबू में रहेगा.

तनाव कम करें

तेजपत्ते का पानी पीने से मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व मानसिक स्वास्थ्य सुधरने में मदद करते हैं. अगर आप रोजाना तेजपत्ता का पानी पीते हैं तो स्ट्रेस जैसी परेशानियों से बचाव किया जा सकता है.

Also Read: पैर के तलवे में बराबर होता है जलन तो आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >