Sprouted Fenugreek Benefits: अंकुरित मेथी खाने के 5 अद्भुत फायदे जान रह जाएंगे दंग

Sprouted Fenugreek Benefits: अंकुरित मेथी खाने में आपको हल्का कड़वा लगेगा लेकिन सेहत के लिए यह लाभकारी है. डायटीशियन्स भी कहते हैं कि अंकुरित मेथी का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए. चलिए जानते हैं अंकुरित मेथी खाने के फायदे...

Sprouted Fenugreek Benefits: मेथी का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी बनाने में किया जाता है जो स्वाद को बढ़ाता ही है साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होता है. पीली दाने वाली मेथी में कई ऐसे पोषक तत्व हैं, जो आपकी तमाम समस्याओं को दूर कर सकती है. चलिए जानते हैं अंकुरित मेथी खाने के फायदे..

अंकुरित मेथी में कौन से विटामिन्स होते हैं?

दरअसल अंकुरित मेथी में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी,  फाइबर, कैल्शियम काफी ज्यादा हाई पाए जाते हैं जो कि एक शरीर के लिए सबसे जरूरी होते हैं..

डायबिटीज करे कंट्रोल 

अंकुरित मेथी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी है. जी हां, अगर डायबिटीज से पीड़ित कोई व्यक्ति नियमित रूप से एक चम्चम अंकुरित मेथी का सेवन करता है तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखता है. अंकुरित मेथी में भरपूर मात्रा में एमिनो एसिड होता है, जो शुगर को खत्म करने में मदद करता है.

Also Read: पीनट बटर खाने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

वजन होता है कंट्रोल

अंकुरित मेथी वजन को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है. जी हां, क्योंकि मेथी में गैलेक्टोमैनन नामक पॉलिसाक्‍साइड होते हैं जो भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. अंकुरित मेथी खाने से पेट की चर्बी को तेजी से कम किया जा सकता है.

दिल को रखें सुरक्षित

दिल हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है. ऐसे में अगर आप रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन करते हैं तो इससे दिल हमेशा दुरुस्त रहेगा. क्योंकि अंकुरित मेथी शरीर के ब्लड से ट्राइग्लिसराइड्स नामक फैट के लेवल को कम करता है जो दिल से संबंधित समस्याओं को नियंत्रित करता है.

Also Read: कद्दू के बीज को खाने के 5 फायदे

पाचन शक्ति बढ़ाएं

अंकुरित मेथी पाचन शक्ति बढ़ाता है. क्योंकि अंकुरित मेथी में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो पेट के गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल सिस्‍टम को ठीक करते हैं साथ ही पाचन को भी मजबूत रखते हैं.

खून की कमी को दूर करें

अंकुरित मेथी शरीर में खून की कमी को दूर करता है. क्योंकि अंकुरित मेथी के दाने में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो शरीर में आयरन की कमी करती है और हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >