Peanut Butter: पीनट बटर खाने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

Peanut Butter: पीनट बटर सेहत के लिए लाभकारी है. क्योंकि इस बटर में कई सारे विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं पीनट बटर खाने के फायदे...

Peanut Butter: पीनट बटर सबसे अधिक सेलिब्रिटी खाते हैं. यह एक स्वस्थ आहार है जो सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है. पीनट बटर में कई पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं. पीनट बटर में मोनोसैचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, विटामिन बी3, विटामिन बी6, फोलेट, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन आदि पाए जाते हैं. चलिए हम इस लेख के जरिए जानते हैं पीनट बटर खाने के फायदे…

वजन कम करें

पीनट बटर वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं. क्योंकि पीनट बटर में प्रोटीन और फाइबर दोनों भरपूर होते हैं जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता हैं. अगर आप नियमित रूप से पीनट बटर का सेवन करते हैं तो आपका वजन तेजी से कम होगा.

दिल को रखें दुरुस्त

पीनट बटर दिल के लिए लाभकारी होता है. पीनट बटर में पी-कौमरिक नाम का एसिड होते हैं जो हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. पीनट बटर के इस्तेमाल से हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है.

ब्लड शुगर को कम करें

पीनट बटर खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ यह सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. अगर आप पीनट बटर खाते हैं तो इससे ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है. पीनट बटर खाने से टाइप 2 डायबिटीड के जोखिम को कम किया जा सकता है.

बॉडी बिल्डिंग में करें मदद

पीनट बटर बॉडी बिल्डिंग में मदद करता है. अगर आप नियमित रूप से पीनट बटर खाते हैं तो इसमें मौजूद प्रोटीन बॉडी बिल्डिंग में सहयोग करते हैं. हालांकि आपको रोजना एक से दो चम्मच पीनट बटर खाना होगा तभी इसका अच्छा असर आपके शरीर पर देखने को मिलेगा.

हड्डियों को करें मजबूत

जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं उन्हें पीनट बटर खाना शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि पीनट बटर में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पायी जाती है जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होती है. पीनट बटर खाने से हड्डियां सही होती हैं साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होते हैं.

Also Read: तुलसी की पत्तियों का पानी पीने से दूर होती हैं बीमारियां, मिलते हैं 5 अद्भुत फायदे

Also Read: मैग्नीशियम की पूर्ति के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >