अब बुखार, सर्दी से हॉस्पिटल में एडमिट वाले सभी मरीजों का होगा कोरोना टेस्ट, ICMR की नयी Guide Line

कोरोना वायरस के बढ़ता प्रभाव के कारण ICMR ने जारी की नयी गाइड लाइन

कोरोना वायरस पिछले 24 घंटों में तेजी से बढ़ चुका है, अब तक भारत में 271 नए मामले कोरोना के दर्ज किए गए हैं.

हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में पहली बार कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए. तो वहीं हिमाचल में 2 तो मध्य प्रदेश में 4 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. केरल में अभी तक कोरोना वायरस के मरीजों के 40 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.

तेजी से बढ़ते हुए मामले के कारण इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने शनिवार को अपने परीक्षण नीति में संशोधित किया.

आइए जानते हैं क्या है ICMR की नयी गाइड लाइन

नई नीति के अनुसार सभी गंभीर सांस की बीमारी वाली रोगियों जिन्हें सांस की तकलीफ के साथ साथ बुखार और खांसी हैं, वैसे रोगियों का अब COVID-19 का भी परीक्षण किए जाएंगे.

जैव चिकित्सा अनुसंधान के लिए शीर्ष निकाय ने इस सप्ताह देश में कोरोनावायरस मामलों में आई तेजी के कारण अपनी रणनीति को संशोधित किया.

नए दिशा निर्देशों में यह भी कहा गया कि सत्यापित मामले के प्रत्यक्ष और उच्च जोखिम वाले संपर्कों को उनके संपर्क में आने के 5 दिन और 14 दिन के बीच एक बार परीक्षण किया जाना चाहिए.

नई रणनीति का उद्देश्य संक्रमण के प्रसार को अधिक प्रभावी ढंग से रोकना है और सभी व्यक्तियों को COVID-19 परीक्षण के समावेश मानदंडों को पूरा करने के लिए एक विश्वसनीय निदान प्रदान करना है.

अब तक 14 दिनों में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले संदिग्द लक्षणों वाले व्यक्तियों को दिशानिर्देशों के अनुसार संक्रमण के लिए सभी रोग-संबंधी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का परीक्षण किया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >