Navratri Fasting 2022: नवरात्रि में कर रहे हैं व्रत, तो डाय‍बिटीज पीड़ित लोग इन बातों का रखें ध्यान

Navratri Fasting 2022: नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है. इस मौके पर कई लोग व्रत रखते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, 9 से 10 दिन तक व्रत रखना या सीमित आहार का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. यह उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है, जिन्हें मधुमेह है.

Navratri Fasting 2022 : नवरात्रि की शुरूआत 26 सितंबर से हो रही है. नवरात्र में बड़ी संख्‍या में लोग उपवास रखते हैं. उपवास रखने का निर्णय व्‍यक्तिगत है. लेकिन डाय‍बिटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर से पीडि़त लोगों को उपवास से जुड़ी स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी जटिलताओं को ध्‍यान में रखते हुए ही व्रत रखने का निर्णय लेना चाहिए.

Navratri Fasting 2022 :

विशेषज्ञों के अनुसार, 9 से 10 दिन तक व्रत रखना या सीमित आहार का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. यह उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है, जिन्हें मधुमेह है. आमतौर पर ऐसे लोगों को व्रत न रखने की हिदायत दी जाती है. क्योंकि ज्यादा देर तक भूखे रहने पर इन लोगों का ब्लड शुगर लेवल गड़बड़ा जाता है. जब तक किसी व्यक्ति की डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है, तब तक उसे डॉक्टर की सलाह के बिना उपवास करने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए.

डायबिटीज रोगियों को नवरात्रि व्रत के दौरान रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

डॉक्‍टर की सलाह लें

डायबिटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर वालों को उपवास से पूर्व डॉक्‍टर की सलाह लेना आवश्‍यक है. डॉक्‍टर आपकी दवाओं की खुराक में परिवर्तन कर सकते हैं. डॉक्‍टर की सलाह के अनुसार ही दवा लें.

लंबे समय तक भूखे न रहें

डायबिटीज रोगियों को लंबे समय तक उपवास के दौरान भूखा रहने की सलाह नहीं दी जाती है. थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ ना कुछ हेल्दी चीजें खाते रहें, ताकि शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में बना रहे.

चाय का अधिक सेवन न करें

चाय और कॉफी अधिक पीने की जगह नींबू पानी, नारियल पानी, लस्सी और छाछ पीते रहें.

शाम दोनों समय ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करें

नवरात्री के दौरान उपवास करते हुए मधुमेह रोगियों को सुबह और शाम दोनों समय ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूर करनी चाहिए। यदि इस दौरान किसी व्यक्ति को शारीरिक परेशानी महसूस हो, तो देरी न करते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाएं।

दवाओं का रखें ध्यान

कई बार लोग व्रत के दिन अपनी दवाओं को लेने से परहेज करते हैं. ऐसा करने की गलती आप न करें. अपनी दवाओं, इंसुलिन डोज को भूलकर भी मिस ना करें.

तला-भुना खाने से बचें

नवरात्रि के आहार में ज्‍यादातर चीजें तली हुई होती हैं. लेकिन आप जरूरत से ज्यादा तला-भुना खाने की जगह उबला, भुना, भाप में पका भोजन खाएं. रोस्ट या उबला हुआ शकरकंद सीमित मात्रा में खाएं. कुट्टू का आटा खा सकते हैं. यह बहुत पौष्टिक होता है. इसके अलावा खीरे का रायता, टमाटर से बनी डिशेज, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स का सेवन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >