Moong Dal: मूंग दाल खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

Moong Dal: मूंग दाल सभी को खाना चाहिए. चलिए जानते हैं मूंग दाल खाने के 5 सबसे बड़े फायदे...

Moong Dal: मूंग दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि मूंग दाल में आयरन, विटामिन सी, बी-6, कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते है. आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे मूंग दाल खाने से होने वाले फायदों के बारे में…

वजन घटाने में

आप अगर वजन घटाने की सोच रहे हैं तो मूंग दाल खाना शुरू कर दें. क्योंकि मूंग दाल खाने से वजन तेजी से घटाया जा सकता है. मूंग दाल में कैलोरी कम मात्रा में पायी जाती है जो वजन घटाने में मदद करती है. मूंग दाल खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जो वजन घटाने में सहयोग करता है.

पाचन को रखे मजबूत

मूंग की दाल पाचन को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप रोजाना मूंग दाल का सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा साथ ही पेट की गर्मी को भी दूर किया जा सकता है. इसलिए सभी को सही मात्रा में मूंग दाल का सेवन करना चाहिए.

Also Read: मधुमेह के रोगियों के लिए लीची जूस सही या गलत? जानिए

डायबिटीज में

जो लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं उन्हें मूंग दाल का सेवन करना चाहिए. क्योंकि मूंग दाल खाने से ब्‍लड में मौजूद शुगर के लेवल कम किया जा सकता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को मूंग दाल अपने डाइट में शामिल करना चाहिए.

इम्यूनिटी के लिए

मूंग दाल का अगर आप सेवन करते हैं तो इससे इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद रहता है. मूंग दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है. इसलिए सभी को मूंग दाल जरूर खाना चाहिए.

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

मूंग दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और मैग्नशियम पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. मूंग दाल खाने से आंतों से गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है और ब्लड प्रेशर को काबू में किया जा सकता है.

Also Read: डायबिटीज के मरीजों के लिए आम खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >