Mint Makhana: पुदीने वाला मखाना खाने के ये हैं 6 फायदे, जानिए इसे बनाने का तरीका

Mint Makhana: पुदीने वाला मखाना हेल्थ के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं पुदीनेा मखाना खाने के फायदे...

Mint Makhana: मखाना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. लेकिन क्या आप पुदीने वाला मखाना के बारे में जानते हैं. बहुत कम लोग पुदीने वाला मखाना का सेवन करते होंगे. पुदीना मखाना में कैल्शियम, आयरन, फाइबर, जिंक, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी है. चलिए हम जानते हैं पुदीने वाला मखाना खाने के फायदे और इसे कैसा बनाया जाता है? पुदीना वाला मखाना खाने के फायदे…

वजन घटाने में मदद करें

पुदीने वाला मखाना वजन घटाने में सबसे अधिक मदद करता है. पुदीना मखाने में उच्च प्रोटीन और फाइबर होता है जो वजन नियंत्रित करने में मदद करता है. जो लोग वजन घटा रहे हैं उन्हें पुदीना से बना हुआ मखाना जरूर खाना चाहिए.

हृदय रोग का खतरा कम करें

पुदाने वाला मखाना खाने से हृदय रोग का खतरा कम होता है. क्योंकि पुदाने से बने हुए मखाने में कम मैग्नीशियम और उच्च सोडियम होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसलिए पुदाना वाला मखाना खाने से दिल दुरुस्त होता है.

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको पुदीने से बना मखाना खाना चाहिए. क्योंकि पुदीने वाला मखाने में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है जो रक्त और ऑक्सीजन की गुणवत्ता में सुधार करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है.

Also Read: औषधीय गुणों से भरपूर है अदरक का जूस, ये हैं Ginger Juice पीने के फायदे

हड्डियों को मजबूत रखें

मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. अगर आप पुदीना वाला मखाना खाते हैं तो यह जोड़ों की समस्याओं और दांतों में कैल्शियम की कमी को दूर करता है और आपको दुरुस्त रखता है.

पाचन सुधार करें

पुदीने वाला मखाने में फाइबर अधिक होता है जो मल त्याग को बेहतर बनाने में मदद करता है. अगर आप नियमित रूप से पुदीने वाला मखाना का सेवन करते हैं तो आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलेगा और पाचन मजबूत होगा.

Also Read: किस तरह चना और गुड़ खाना चाहिए? जानिए इससे होने वाले फायदे

डायबिटीज रोकने में

पुदीना से बना मखाना सेहत के लिए बहुत ही अधिक कारगर होता है. अगर आप मखाना का सेवन करते हैं तो प्रतिरक्षा बढ़ाता है. जिन लोगों को टाइप 2 डायबिटीज है उनके लिए पुदीना से बना हुआ मखाना काफी लाभकारी होता है.

पुदीना वाला मखाना कैसे बनाएं

पुदीना वाला मखाना बनाने के लिए पुदीने के पत्तियों को सुखा लें और फिर उसे पीस लें. एक कढ़ाई लें और उसमें घी डालकर गर्म कर लें. इसके बाद उसमें मखाना डालें और ऊपर से पीसा हुआ पुदीना डालकर अच्छी तरह से सभी को मिला लें. इसके बाद काला नमक और काली मिर्च का पाउडर डालकर खाएं.

पेट दर्द यानी सर्जिकल इमरजेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >