Milk With Walnut: दूध में अखरोट उबालकर खाने से होने वाले 4 जबरदस्त फायदे

Milk With Walnut: दूध में अखरोट डालकर खाने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं. चलिए जानते हैं दूध में अखरोट उबालकर खाने के फायदे...

Milk With Walnut: दूध में अखरोट को डालकर खाने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं. दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाते हैं और वहीं दूसरी ओर अखरोट में भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फोलेट आदि मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहयोग करते हैं. चलिए हम इस आर्किटल के जरिए जानते हैं दूध में अखरोट उबालकर खाने से होने वाले फायदे का बारे में…

डायबिटीज काबू में करें

दूध में अखरोट डालकर पीने से आपको हाई डायबिटीज से निजात मिलेगा. दूध और अखरोट खाने से डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभकारी होता है. दूध में अखरोट उबालकर खाने से ब्लड शुगर लेवल काबू में रहता है. इसलिए जो लोग डायबिटीज के मरीज उन्हें रोजाना दूध में अखरोट मिलाकर पीना चाहिए.

हार्ट के लिए

दूध में अखरोट उबालकर खाने से आपका हार्ट सही रहेगा. क्योंकि अखरोट में कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी होती है जो दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करती है. दूध में अखरोट डालकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे हार्ट अटैक की जोखिम कम रहता है.

Also Read: सुबह में भीगे हुए चने खाने के 6 फायदे

मेमोरी पावर बूस्ट करें

दूध और अखरोट दोनों मस्तिष्क के लिए काफी फायदेमंद है. दूध में अखरोट उबालकर खाने से मेमोरी पावर बूस्ट होता है. लेकिन आपको रोजाना एक गिलास दूध में अखरोट डालकर खाना होगा तभी इसका असर आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा.

Also Read: सुबह अजवाइन की चाय पीने के 6 सबसे बड़े फायदे

झुर्रियां से निजात

अगर आप चाहते हैं कि उम्र बढ़ने पर झुर्रियां और लाइन लाइंस को कम किया जाए तो रोज दूध में अखरोट उबालकर खाएं इससे एजिंग के लक्षणों को कम किया जा सकता है साथ ही झुर्रियों से भी छुटकारा मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >