Mango for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए आम खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

Mango for Diabetes: आम डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप सीमित मात्रा में आम का सेवन करें. चलिए जानते हैं विस्तार से...

Mango for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए आम फायदेमंद साबित हो सकता है अगर आप सही मात्रा में आम का सेवन करें. बहुत कम लोग जानते होंगे कि आम हाई ब्लड शुगर के बढ़ते खतरे को काबू में करने की क्षमता को रखता है. हम इस लेख के जरिए जानेंगे आम खाने से डायबिटीज के मरीजों को होने वाले लाभ.

ब्लड शुगर कंट्रोल करें

आम का अगर सही मात्रा में सेवन किया जाए तो ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. क्योंकि आम में फाइबर और पेक्टिव पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को काबू करने में मदद करते हैं. हालांकि अगर आप सीमित मात्रा में आम का सेवन करते हैं तो आपके ब्लड शुगर में बढ़ोतरी नहीं होगी.

पोषक तत्वों का स्रोत है आम

आम में कई सारे पोषक तत्व हैं, जैसे कि विटामिन C, A और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है और डायबिटीज के मरीजों को नुकसान भी नहीं पहुंचता. इसलिए अगर आप सही मात्रा में आम खाते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्व आको दुरुस्त रखने का काम करेगा.

आम में एंटीऑक्सीडेंट गुण

आम में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जैसे कि मंगिफेरिन, क्वेरसेटिन और बीटा-कैरोटीन आदि आम में पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं और सूजन को भी कम कते हैं. अगर आप सीमित मात्रा में आम का सेवन करते हैं तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगा.

Also Read: केला और शहद एक साथ खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

पाचन तंत्र में सुधार

आम में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीज अगर आम को सलाद या स्मूदी के रूप में लेते हैं तो उनका पाचन मजबूत रहेगा. लेकिन ध्यान रहे सही मात्रा में ही आम का सेवन करना है.

वजन कंट्रोल करें

आम में वैसे तो कैलोरी की मात्रा कम पायी जाती है जो लंबे समय आपके पेट को भरा रखता है. अगर संतुलित मात्रा में आम का सेवन आप करते हैं तो वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आम का सेवन सीमित मात्रा में करें ताकि वेट कंट्रोल किया जा सके.

Also Read: घी से शरीर की मालिश करने के 5 सबसे बड़े फायदे

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >