Kiwi Juice: कीवी के जूस में है सेहत का राज, जानिए इसे पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

Kiwi Juice: कीवी का जूस सभी के लिए फायदेमंद है. कीवी की जूस पीने से शरीर अंदर से मजबूत रहता है. चलिए जानते हैं कीवी का जूस पीने के फायदे...

Kiwi Juice: कीवी का जूस सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है. कीवी के जूस में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. कीवी में फोलेट, फाइबर, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है और अंदर से मजूबत रखता है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कीवी का जूस पीने के फायदे…

मोटापा दूर करें

कीवी का जूस रोजाना पीने से मोटापा को दूर किया जा सकता है. क्योंकि कीवी के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव गुण मोटापे को कंट्रोल करता है.

ब्लड प्रेशर से निजात दिलाए

जो लोग ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं ऐसे में आपको कीवी का जूस जरूर पीना चाहिए. कीवी के जूस में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. हाई बीपी के मरीजों को कीवी का जूस पीना काफी लाभकारी होता है.

Also Read: सुबह पिएं काढ़ा, स्वास्थ्य समस्याओं से मिलेगा निजात, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

कब्ज की समस्या से राहत दिलाए

कीवी का जूस सेहत के लिए काफी अधिक फायदेमंद होता है. अगर आप रोजाना एक गिलास कीवी का जूस पीते हैं तो पाचन तंत्र मजबूत रहता है. कीवी का जूस पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलता है और कब्ज, गैस आदि को जड़ से खत्म किया जा सकता है.

Also Read: रोजाना खाएं खजूर, सेहत पर होंगे ये 5 शक्तिशाली प्रभाव

इम्यूनिटी मजबूत करें

कीवी का जूस अगर आप पीते हैं तो आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी. क्योंकि कीवी में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बहुत मजबूत रखता है और शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद करता है.

आंखों की रोशनी बढ़ाए

जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है ऐसे में आपको कीवी का जूस जरूर पीना चाहिए. कीवी में मौजूद पोषक तत्व आंखों की रोशनी को तेज करता है और संक्रमण से बचाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >