Jaggery and Black Pepper: गुड़ और काली मिर्च दोनों एक साथ खाने से होने वाले 5 सबसे बड़े फायदे

Jaggery and Black Pepper: गुड़ और काली मिर्च दोनों अगर आप सही मात्रा में खाते हैं तो इसका अच्छा असर आपके सेहत पर देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं गुड़ और काली मिर्च खाने के 5 सबसे बड़े फायदे…

Jaggery and Black Pepper: गुड़ और काली मिर्च दोनों सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. गुड़ और काली मिर्च दोनों की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है. आयुर्वेद में गुड़ और काली मिर्च का इस्तेमाल औषधीय के रूप में किया जाता है. एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि गुड़ और काली मिर्च का अगर सही मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे सभी शारीरिक परेशानियों को दूर किया जा सकता है. चलिए जानते हैं गुड़ और काली मिर्च दोनों एक साथ खाने से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से…

ज्वाइंट पेन करें कम

गुड़ और काली मिर्च अगर आप खाते हैं तो ज्वाइंट पेन को कम किया जा सकता है. क्योंकि गुड़ में आयरन और कैल्शियम की मात्रा सबसे अधिक होती है और काली मिर्च में पैपरीन नामक तत्व होते हैं जो जोड़ों में दर्द के साथ-साथ कई अन्य परेशानियों को दूर करने में सहयोग करते हैं. अगर किसी को ज्वाइंट पेन है तो गुड़ और काली मिर्च का सेवन करना शुरू कर दें.

इंफेक्शन से निजात

अगर आप इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं तो एक चम्मच गुड़ और दो काली मिर्च लें और फिर इसे खाएं. गुड़ और काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं. इसलिए सभी को सही मात्रा में गुड़ के साथ काली मिर्च का सेवन करना चाहिए.

पीरियड्स में

गुड़ और काली मिर्च दोनों एक साथ खाने से पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी जैसे कि पेट में दर्द, ऐंठन, गैस की समस्या आदि की समस्या से निजात मिल जाएगा. इतना ही नहीं गुड़ और काली मिर्च दोनों सही मात्रा में खाने से उल्टी-मतली, एलर्जी और पेट से जुड़ी परेशानियां को दूर किया जा सकता है.

Also Read: मखाना और गुड़ खाने से सेहत को मिलते हैं 5 सबसे बड़े फायदे

गले के दर्द को दूर करें

अगर आपके गले में दर्द है तो गुड़ के साथ काली मिर्च का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि गुड़ और काली मिर्च में मौजूद पोषक तत्व गले के दर्द को कम करने में मदद करते हैं. अगर आपके गले में दर्द है तो सही मात्रा में गुड़ और काली मिर्च खाना शुरू कर दें.

पाचन को रखें दुरुस्त

गुड़ और काली मिर्च अगर आप एक साथ सही मात्रा में खाते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा. वहीं जहां काली मिर्च गंध आपकी भूख बढ़ाता है. अगर आप एक चम्मच गुड़ के साथ दो दाना काली मिर्च खाते हैं तो पाचन तो सही रहेगा ही साथ ही भूख भी बढ़ाने लगेगा. गुड़ और काली मिर्च दोनों एक साथ खाने से आंतों के सूजन, पेट का दर्द, कब्ज आदि समस्याओं से निजात मिलेगा.

Also Read: हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं में बढ़ रहा है इन 5 बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >