Gum Katira and Milk: गोंद कतीरा को दूध में डालकर खाने के 5 सबसे अद्भुत फायदे

Gum Katira and Milk: गोंद कतीरा को दूध के साथ मिलाकर खाने से सेहत सही रहता है. चलिए जानते हैं दूध में मिलाकर खाने के फायदे...

Gum Katira and Milk: गोंद कतीरा को दूध में डालकर खाने से इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है. आयुर्वेद में गोंद कतीरा को स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. क्योंकि गोंद कतीरा में हाई फाइबर होता है जो पेट और आंत के लिए सबसे अधिक लाभकारी होता है. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे गोंद कतीरा को दूध में मिलाकर खाने के फायदे…

गोंद कतीरा और दूध खाने से क्या होता है?

1. पाचन की समस्या दूर होती है.
2. कब्ज से राहत दिलाए
3. नींद में सुधार बढ़ाए
4.ब्लड प्रेशर को रखें काबू में
5.महिलाओं के लिए

पाचन की समस्या दूर होती है

गोंद कतीरा को अगर दूध में डालकर खाया जाता है तो इससे पाचन की समस्या दूर होगी. अगर आप रोजाना गोंद कतीरा का सेवन मिल्क के साथ करते हैं तो इससे पाचन में सुधार तो होगा ही साथ ही पेट से जुड़ी ही समस्याओं से भी निजात मिलेगा. क्योंकि गोंद कतीरा और दूध में विटामिन डी और अन्य पोषक तत्व जैसे फाइबर आदि पाए जाते हैं जो पाचन के लिए सही रहता है.

कब्ज से राहत दिलाए

रोजाना गोंद कतीरा को दूध में मिलाकर खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है. गोंद कतीरा को जैसे ही आप दूध में डालकर खाएंगे इससे आपकी आंत स्वस्थ  रहेगी और कब्ज से राहत मिलेगी. गोंद कतीरा से साथ दूध पीने से पेट साफ हो जाता है और आंतों की सफाई होती है. जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है.

नींद में सुधार बढ़ाए

अगर आपको नींद नहीं आती है तो गोंद कतीरा को दूध के साथ लेना शुरू कर दें. क्योंकि गोंद कतीरा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं साथ ही तनाव दूर करता है.

ब्लड प्रेशर को रखें काबू में

दूध और गोंद कतीरा खाने से ब्लड प्रेशर काबू में बना रहता है. अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो गोंद कतीरा को दूध के साथ खाना शुरू कर दें. इससे ब्लड प्रेशर बैलेंस में बना रहता है.

महिलाओं के लिए

गोंद कतीरा को दूध में डालकर खाने से महिलाओं को कई सारे लाभ मिलते हैं. जो महिलाएं स्तनपाना कराती हैं अगर वे गोंद कतीरा खाती हैं तो उनके शरीर में कमजोरी दूर होती है साथ ही उन्हें ताकत मिलता है.

Also Read: मौसंबी का जूस पीने के ये हैं 5 सबसे बड़े फायदे

Also Read: मंकीपॉक्स क्या होता है? यह कैसे फैल रहा है, जानिए एमपॉक्स के लक्षण और बचाव के उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >