Chhath Puja 2022 Prasad Benefits: छठ पूजा के प्रसाद का है विशेष महत्व, सेहत से है इसका संबंध

Chhath Puja 2022 Prasad Benefits: आज 30 अक्टूबर को छठ महापर्व के तीसरी दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इस दिन पूजा में कई सामग्रियों को अर्घ्य देने में प्रयोग किया जाता है. इस पूजा के प्रसाद में प्राकृतिक वस्तुओं, मौसमी फलों और सभी प्रकार के फल-फूलों का प्रयोग होता है.

Chhath Puja 2022 Prasad Benefits:  छठ पूजा की शुरूआत 28 अक्टूबर से हो चुकी है. आज इस महापर्व के तीसरी दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. छठ पूजा पर महिलाएं विधि-विधान के साथ पूजा करती हैं. इस दिन पूजा में कई सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है. इस पूजा के प्रसाद में प्राकृतिक वस्तुओं, मौसमी फलों और सभी प्रकार के फल-फूलों का प्रयोग होता है. यह पर्व प्रकृति के करीब ले जाता है.

छठ पूजा के प्रसाद का महत्व

छठ पूजा में वैसे तो कई तरह के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं. लेकिन उसमें सबसे अहम ठेकुए का प्रसाद होता है, जिसे गुड़ और आटे से बनाया जाता है. छठ की पूजा इसके बिना अधूरी मानी जाती है. छठ के सूप में इसे शामिल करने के पीछे वैज्ञानिक तर्क यह है कि छठ के साथ सर्दी की शुरुआत हो जाती है और ऐसे में ठंड से बचने और सेहत को ठीक रखने के लिए गुड़ बेहद फायदेमंद होता है.

ठेकुए के बिना पूजा है अधूरी

छठ पूजा में वैसे तो कई तरह के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं लेकिन उसमें सबसे अहम ठेकुए का प्रसाद होता है, जिसे गुड़ और आटे से बनाया जाता है. छठ की पूजा इसके बिना अधूरी मानी जाती है. छठ के सूप में इसे शामिल करने के पीछे यह कारण है कि छठ के साथ सर्दी की शुरुआत हो जाती है और ऐसे में ठंड से बचने और सेहत को ठीक रखने के लिए गुड़ बेहद फायदेमंद होता है.

केले का महत्व

छठ में केले का भी खास महत्व है. यही वजह है कि प्रसाद के रूप में इसे बांटा और ग्रहण किया जाता है. इसके पीछे तर्क यह है कि छठ पर्व बच्चों के लिए किया जाता है और सर्दियों के मौसम में बच्चों में गैस की समस्या हो जाती है. ऐसे में उन्हें इस समस्‍या से बचाने के लिए प्रसाद में केले को शामिल किया जाता है.

प्रसाद में डाभ नींबू

छठ के प्रसाद में डाभ नींबू जो कि एक विशेष प्रकार का नींबू है चढ़ाया जाता है. ये दिखने में बड़ा और बाहर से पीला व अंदर से लाल होता है. आपको बता दें डाभ नींबू हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है और ये हमें कई रोगों से दूर रखता है. डाभ नींबू हमें बदलते मौसम में बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >