Cheese: चीज खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

Cheese: चीज अगर सही मात्रा में सेवन किया जाए तो इसका अच्छा असर सेहत पर देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं चीज खाने के फायदे...

Cheese: चीज लगभग सभी को पसंद होता है. लोग चीज का उपयोग पिज्जा हो या सैंडविच में करते हैं. यह न सिर्फ व्यंजनों के स्वाद को बढ़ाकर बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. डिजिटल पब्लिशिंग इंस्टीट्यूट (एमडीपीआई) के न्यूट्रिएंट्स जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक अगर आप चीज का सेवन सही मात्रा में करते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव आपके सेहत पर देखने को मिल सकता है. इस लेख के जरिए जानते हैं चीज खाने के फायदे…

ब्लड प्रेशर करें कम

अगर आप सही मात्रा में चीज का सेवन करते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है. क्योंकि चीज में कैल्शियम की मात्रा पायी जाती है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम कर सकता है.

हड्डियों को रखें मजबूत

चीज में कैल्शियम, प्रोटीन आदि पाए जाते हैं जो हड्डियों के विकास में मदद करते हैं. अगर सही मात्रा में चीज का इस्तेमाल किया जाए तो ऑस्टियोपोरोसिस को रोका जा सकता है.

Also Read: इन 3 आयुर्वेदिक तरीकों से भी उतारा जा सकता है बुखार

वजन कम करें

कुछ रिसर्च के अनुसार हाई बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले लोगों में कैल्शियम कम होने की संभावना होती है. ऐसे में अगर आप चीज का सेवन करते हैं तो यह वजन घटाने में आपका मदद कर सकता है. हालांकि सही मात्रा में चीज का सेवन करना होगा.

Also Read: इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए आम

दांतों के लिए

चीज दांतों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. चीज में कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है जो दांतों में कैविटी से सुरक्षा दिलाने में मदद करता है.

दिमाग के लिए

चीज ग्लूटाथियोन का एक अच्छा स्रोत साबित हो सकता है. क्योंकि चीज में एक एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो दिमाग को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. अगर आप सही मात्रा में चीज का सेवन करते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव आपके शरीर पर देखने को मिल सकता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >