Soaked Dates: भीगे हुए छुहारे खाने के फायदे, जानें कैसे करें सेवन

Soaked Dates: छुहारा में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं. चलिए जानते हैं भीगे हुए छुहारा खाने के फायदे और इसे कैसे खाएं…

Soaked Dates: छुहारा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं. इसे खाने से न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं नॉर्मल छुहारा खाने से अच्छा भीगे हुए छुहारा होता है. चलिए जानते हैं भीगा हुआ छुहारा खाने के फायदे और इसे कैसे खाएं…

भीगा हुआ छुहारा खाने के फायदे

हड्डियां को रखे मजबूत

Soaked dates

रातभर पानी में छुहारा भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं. क्योंकि इसमें सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है. अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 5 छुहारा खाता है तो उसके शरीर में कैल्शियम की कभी कमी नहीं होगी.

कब्ज को करें दूर

Soaked dates

छुहारा में फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने का काम करता है. अगर आप रोज सुबह भीगा हुआ छुहारा खाते हैं तो आपको गैस और कब्ज की समस्या कभी नहीं होगी. साथ ही पेट भी साफ रहेगा और पाचन तंत्र भी मजबूत बना रहेगा.

शरीर में बढ़ाएं आयरन

Soaked dates

सुबह खाली पेट कम से कम 4 से 5 छुहारा काने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी. क्योंकि भीगे हुए छुहारे में सबसे अधिक आयरन मिलता है जिससे शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हेल्दी भी रहता है.

Also Read: बेर खाने के हैं अनेकों फायदे

कैसे खाएं भीगा हुआ छुहारा

Soaked dates

छुहारे को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट प्रतिदिन खाएं. इसके अलावा आप चाहे तो सुबह दूध के साथ भी छुहारा खा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >