Bel Patra Fruit benefits: बेलपत्र के फल खाने के 7 अद्भुत फायदे

Bel Patra Fruit benefits: बेलपत्र के फल खाने से कई सारी बीमारियों को काबू में किया जा सकता है. हम इस लेख के जरिए जानेंगे बेलपत्र के फल खाने के फायदे...

Bel Patra Fruit benefits: बेलपत्र ही नहीं इसके फल भी सेहत के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होते हैं. बेलपत्र के फल खाने में मीठा के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है. बेलपत्र के फल में कई सारे पोषक तत्व जैसे कि विटामिन A, विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन B1 और B6 पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं बेलपत्र के फल खाने के फायदे…

पाचन तंत्र ठीक करें

बेलपत्र के फल में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती है जो हमारे पाचन के लिए फायदेमंद होती है. अगर आप बेलपत्र के फल को खाते हैं तो इससे आपका पाचन तो सही होगा ही साथ ही आपको पेट में कब्ज, गैस आदि समस्याओं से निजात भी मिलेगा.

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

बेलपत्र के फल में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसलिए कहा जाता है कि बेलपत्र के फल को साल में एक बार जरूर खाना चाहिए.

वज़न नियंत्रण करें

अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो बेलपत्र के फल को खाना शुरू कर दें. क्योंकि बेलपत्र में कैलोरी कम और फ़ाइबर ज़्यादा होता है, जो वज़न को नियंत्रित करता है.

तनाव दूर करें

जो लोग तनाव से जूझ रहे हैं उन्हें बेलपत्र के फल का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. रोजाना बेलपत्र के फल को खाने से तनाव दूर होता है और आपके दिमाग को राहत मिलेगा.

नींद अच्छी लाएं

बेलपत्र के फल को खाने से नींद अच्छी आती है. ऐसा इसलिए क्योंकि बेलपत्र के फल में मौजूद गुण नींद के लिए गुणकारी माना गया है. अगर आपको नींद नहीं आती है तो बेलपत्र के फल को खाना शुरू कर दें.

शरीर को रखें ठंडा

बेलपत्र के फल की तासीर ठंडी होती है. जो शरीर को अंदर से ठंडा रखती है. अगर आपको गर्मी और खूब अधिक पसीना होती है तो बेलपत्र का फल खाना शुरू कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि बेलपत्र के फाल को खाने से शरीर को ठंडक मिलती है.

Also Read: वजन घटाने के लिए इस तरीके से करें ब्लैक कॉफी का सेवन?

मुंह के छाले दूर करें

अगर आपको हमेशा मुंह में छाले होते रहते हैं तो बेलपत्र का फल खाना शुरू कर दें. बेलपत्र के फल को खाने से पेट भी ठंडा रहेगा साथ ही मुंह के छाले को भी दूर किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >