Badam Halwa Recipe: घर पर ही बनाये पंजाबी स्टाइल बादाम का हलवा, जानें विधि

Badam Halwa Recipe: इस आसान विधि से घर पर ही बनाये पंजाबी स्टाइल में बादाम का हलवा. जानें पूरी विधि

Badam Halwa Recipe: हलवे का नाम सुनकर सबके मुंह में पानी आ जाता है. उसी में आज हम बात करेंगे एक स्वादिष्ट और सेहत से भरे बादाम हलवे के बारे में. बादाम हलवा एक पारंपरिक पंजाबी मिठाई है, जो खासतौर पर ठंड के मौसम में बनाई जाती है पर लोग इसे गर्मी के मौसम में भी खाना पसंद करते हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसे शुद्ध देसी घी, दूध और इलायची के साथ बनाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू और भी बढ़ जाता है. यह पंजाबी स्टाइल बादाम हलवा हमें ऊर्जा देने का काम करती है. इसे खास मौकों या त्योहारों पर जरूर बनाया जाता है. बादाम हलवे में प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैगनीशियम और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में आइए बादाम हलवा बनाने की एक आसान विधि के बारे में जानते हैं. 

यह भी पढ़ें- Protein Rich Breakfast: वर्कआउट करने वालों के लिए हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट ऑप्शंस, यहां जानें रेसिपी

यह भी पढ़ें- Rava Upma Recipe: घर पर ही बनाएं रवे से एक हल्का नास्ता, स्वाद से भरपूर, सेहत के लिए फायदेमंद

सामग्री

  • बादाम – 1 कप (भिगोकर छिले हुए)
  • दूध – 1 कप
  • देसी घी – ½ कप
  • चीनी – ½ कप (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • केसर – 7-8 धागे (गर्म दूध में भिगोए हुए)
  • कटे हुए ड्राय फ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच (बादाम, काजू, पिस्ता)

विधि

स्टेप 1- बादाम पेस्ट तैयार करें 

बादाम को 4-5 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद उसे छील लें और थोड़ा दूध मिलाकर मिक्सी में पीसकर बारीक सा एक पेस्ट बना लें. 

स्टेप 2- हलवा बनाना शुरू करें 

एक कढ़ाई में देसी घी गरम कर लें और उसमे बादाम के पेस्ट को डाल दें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए उसे भूनें जब तक पेस्ट हल्का सुनहरा और खुशबूदार न हो जाए. 

स्टेप 3 – दूध और चीनी को डालें 

अब इसमें बचा हुआ दूध डालकर उसे अच्छे से चलाये और आखिर में चीनी डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं. नहीं तो हलवा कढ़ाई में चिपकने लगेगा. 

स्टेप 4 – इलायची और केसर मिलाएं 

जब हलवा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डाल दें. 

स्टेप 5 – हलवा पकाएं 

अब धीमी आंच पर हलवे को चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक घी अलग न होने लगे और हलवा कढ़ाई को छोड़ने न लगे. 

स्टेप 6 – गार्निशिंग और सर्विंग 

हलवे को कटे हुए ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Uttapam Recipe: घर पर ही बनाये आसान तरीके से पालक के उत्तपम, आइए जानें इसकी विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjana giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >