Apple Juice Benefits: सेब का जूस पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

Apple Juice Health Benefits: सेब का जूस हेल्थ के लिए काफी लाभदायक होता है. सेब में मौजूद आयरन, फाइबर और मिनरल्स आपको अंदर से मजबूत बनाए रखेगा. डॉक्टर पूनम जी से चलिए जानते हैं सेब का जूस पीने के फायदे…

Apple Juice Benefits: सेब सभी को खाना चाहिए. क्योंकि सेब खाने से आप अंदर से हेल्दी और फिट रहेंगे. डॉक्टर्स का भी कहना होता है कि सुबह हर व्यक्ति को रोजाना एक सेब जरूर से जरूर खाना चाहिए. अगर आप सेब नहीं खा पा रही हैं तो सेब का जूस भी आप पी सकती हैं. इसमे मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है. डॉक्टर पूनम जी बताती हैं कि सेब के जूस में कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट आदि मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं. हम इस लेख में जानेंगे सेब का जूस पीने के फायदे क्या हैं?

पाचन के लिए

सेब का जूस पीने से पाचन ठीक रहता है. अगर आप सेब नहीं खा पा रहे हैं तो इसका जूस पी सकते हैं. सेब का जूस पीने से कब्ज, अपच आदि से निजात मिलता है. सेब के जूस में सोर्बिटोल नामक तत्व होता है, जो कब्ज से छुटकारा दिलाते में मदद करते हैं.

अस्थमा की समस्या में

सेब का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. क्योंकि सेब के जूस में फाइटोकेमिकल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो पल्मोनरी डिजीज से बचाने में मदद करते हैं. कई शोध और अध्ययनों के अनुसार सेब के जूस में मौजूद पोषक तत्व अस्थमा की समस्या को निजात दिलाने में मदद करता है.

Also Read: रोजाना चेरी खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

आंख की रोशनी बढ़ाए

सेब का जूस पीने से आंख की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. क्योंकिसेब में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा होती है जो आंखों के लिए लाभदायक है. ऐसे में अगर आप रोजाना सेब का जूस पीते हैं तो आपकी आंख से जुड़ी बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है.

वजन कम करें

सेब का जूस अगर आप पीते हैं तो वजन कम किया जा सकता है. क्योंकि सेब के जूस में मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त तो रखता ही है और पेट को भी लंबे समय तक भरा रखता है जो वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है.

कोलेस्ट्रॉल कम करें

रोजाना एक गिलास सेब का जूस पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल पर कंट्रोल पाया जा सकता है. क्योंकि सेब के जूस में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को काबू में रखते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं.

Also Read: प्रेग्नेंसी में जामुन खाने के फायदे क्या हैं?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >