Aloe Vera Juice: एलोवेरा का जूस पीने के 4 लाभ

Aloe Vera Juice: एलोवेरा का जूस सेहत के लिए सबसे अधिक लाभकारी होता है. चलिए डायटीशियन से जानते हैं एलोवेरा का जूस पीने से होने वाले फायदे के बारे में…

Aloe Vera Juice: एलोवेरा जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. हेल्दी रहना है तो एलोवेरा का सेवन करना शुरू करदें. क्योंकि एलोवेरा में कई विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर आदि पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं. डायटीशियन मोनिका भी कहती हैं कि सभी को रोजाना आधा कप एलोवेरा का जूस पीना चाहिए. चलिए जानते हैं एलोवेरा का जूस पीने से होने वाले फायदे के बारे में…

स्किन के लिए

एलोवेरा का जूस पीने से स्किन दुरुस्त रहता है. अगर आपको ग्लो स्किन चाहिए तो अपने डाइट में एलोवेरा जूस शामिल करें. क्योंकि एलोवेरा जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सेल्स को हेल्दी रखते हैं और मुंहासे, झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है.

आंखों के लिए

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है जो आंखों की रोशनी के लिए जरूरी होता है. इसलिए एलोवेरा जूस पीना चाहिए. इससे आंखें हेल्दी रहती हैं और मोतियाबिंद आदि की समस्या नहीं होती है.

Also Read: ब्रोकली खाने के 5 सबसे बड़े और अद्भुत फायदे

पाचन रहे दुरुस्त

एलोवेरा में लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो आंतों को साफ करने में मदद करता है. अगर आप पाचन दुरुस्त रखना चाहते हैं तो एलोवेरा का जूस पीना शुरू कर दें. इससे कब्ज की समस्या दूर होती है और आंतें अंदर से स्वस्थ रहती हैं.

डायबिटीज करें कंट्रोल

एलोवेरा का जूस पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है क्योंकि एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवर को काबू करने में मदद करते हैं. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रोजाना आधा कप एलोवेरा का जूस पिएं. यह शुगर को नियंत्रित करता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को एलोवेरा का जूस पीना चाहिए.

Also Read: भुना हुआ लहसुन खाने से होने वाले 5 लाभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >