क्यों हिंदू रीति से हुआ जरीन खान का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह

Zareen Khan: जायद खान ने बताया कि उनकी मां जरीन खान का हिंदू रीति-रिवाजों से अंतिम संस्कार उनकी आखिरी इच्छा थी. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में धर्म से ज्यादा इंसानियत को महत्व दिया जाता है और वही उनके फैसलों की असली वजह है. जानिए पूरा मामला…

Zareen Khan: पिछले साल बॉलीवुड एक्टर जायद खान की मां और अभिनेत्री जरीन खान के निधन के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा देखने को मिली थी. वजह थी उनका हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया अंतिम संस्कार. अब इस पूरे मामले पर खुद जायद खान ने खुलकर अपनी बात रखी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जायद ने बताया कि उनके परिवार में सबसे ऊपर “इंसानियत” को रखा जाता है, धर्म को नहीं. उन्होंने कहा कि उनके घर में अलग-अलग धर्म और बैकग्राउंड के लोग हैं, लेकिन सबको बराबर सम्मान दिया जाता है. उनके मुताबिक, धर्म एक निजी मामला है और इसे लेकर तुलना करना या जज करना सही नहीं है. 

अस्थि नदी में प्रवाहित करें

जायद ने अपनी मां की आखिरी इच्छा को याद करते हुए बताया कि एक बार वो नदी किनारे बैठी थीं और उन्होंने कहा था कि जब उनका निधन हो, तो उनकी अस्थियां नदी में प्रवाहित की जाएं क्योंकि वो आजादी महसूस करना चाहती हैं. बेटे के तौर पर उन्होंने वही किया जो उनकी मां चाहती थीं. एक्टर ने साफ कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं या क्या कहते हैं. उनके लिए सबसे जरूरी उनकी मां की इच्छा थी, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया. 

81 की उम्र में हुआ निधन

बता दें कि जरीन खान का निधन 7 नवंबर को 81 साल की उम्र में मुंबई में हुआ था. वह उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. पारसी मूल की होने के बावजूद उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा था.

यह भी पढे़ं: चौधरी असलम से लेकर मेजर इकबाल तक… रियल लाइफ में कैसे हुआ खात्मा? फिल्म से अलग है कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >