Yudhra: सिद्धांत चतुवेर्दी ने फिल्म में राघव जुयाल के विलेन बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उनका करियर और…

Yudhra: सिद्धांत चतुर्वेदी की नई फिल्म युधरा आज थियेटर्स में रिलीज हो गई है, इसमें एक्टर इंटेंस रोल निभा रहे हैं. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. अब सिद्धांत ने राघव जुयाल के विलेन बनने पर चुप्पी तोड़ी है.

Yudhra: सिद्धांत चतुवेर्दी, मालविका मोहनन, राघव जुयाल, राम कपूर, गजराज राव, शिल्पा शुक्ला स्टारर युधरा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. सोशल मीडिया पर मूवी के एक्शन सीन्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं. राघव जुयाल ने इसमें विलेन का किरदार निभाया है. अब सिद्धांत ने एक्टर की तारीफ में बात की है.

सिद्धांत चतुवेर्दी ने राघव जुयाल के विलेन बनने पर क्या कहा

सिद्धांत चतुवेर्दी ने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए कहा, “मैंने डीआईडी ​​से राघव का सफर देखा है. वह हमारे सबसे अच्छे डांसरों में से एक हैं और फिर उसकी होस्टिंग भी की. मैंने उनकी फिल्में देखी हैं, जहां वह कॉमेडी करते हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग बेहतरीन है. फिर आप किल देखें और मैं इस फिल्म में राघव को देखकर पागल हो गया.

राघव जुयाल की तारीफ में क्या बोले सिद्धांत

मुझे लगता है कि मैं शफीक से बड़ा, बुरा, पागल खलनायक नहीं ढूंढ सकता था. यह फिल्म उनके लिए चमत्कार करेगी. इसके बाद उनका करियर और अच्छा होगा और वो आगे काफी तरक्की करेंगे. कास्टिंग डायरेक्टर उनके पास आएंगे. युधरा का निर्माण रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर की ओर से किया गया है और रवि उदयावर की ओर से निर्देशित है.

दर्शकों को कितनी पसंद आई युधरा

युधरा मूल रूप से एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो गुस्से की समस्या से जूझ रहा है, क्योंकि वह एक ड्रग सिंडिकेट को खत्म करने के मिशन पर है. एक्स पर कई लोग सिद्धांत चतुवेर्दी और राघव की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “फर्स्ट डे, फर्स्ट शो फिल्म देखा ये बेहतरीन है. #सिद्धांतचतुर्वेदी और #राघवजुयाल ने इस फिल्म को देखने लायक बना दिया है.” एक अन्य यूजर ने कहा, ”#युधरा मैंने अभी देखा #सिद्धांतचतुर्वेदी स्टारर और #राघव अच्छे हैं, कुछ लूप होल्स भी हैं, लेकिन आकर्षक पैसा वसूल है, सिनेमा भी अनोखा है, एक्शन ठीक है.”

Also Read-

Also Read- Yudhra Movie Review:एक्शन जबरदस्त लेकिन कहानी है पस्त 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >