Yoga Day 2024: इंडस्ट्री की इन हसीनाएं को देख उम्र का अंदाजा लगा पाना होगा मुश्किल, एक तो 50 की होकर भी 25 से ज्यादा नहीं लगती

Yoga Day 2024: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो अपने बीजी शेड्यूल के बावजूद अपने फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं. जिसकी वजह से अपनी बढ़ती उम्र में भी काफी यंग दिखते हैं.

Yoga Day 2024: योग हमारी बॉडी के लिए कितना जरूरी है, इस बात से हम सभी वाकिफ हैं. योग से न केवल शरीर फिट रहता है बल्कि आपका चेहरा भी ग्लो करने लगता है. यही वजह है कि इस बात का पूरा ध्यान बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से सितारे जरुर रखते हैं. साथ ही इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेज भी हैं, जिनका फिगर और ग्लो देखकर आप यह बात मान ही नहीं सकते कि वह 40-50 साल के है. इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि योग ही है. ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के नाम बताएंगे, जो अपने बिजी शेड्यूल से योग के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं और इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शुमार हैं.

शिल्पा शेट्टी

फिटनेस की बात हो रही हो और उस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम ना हो, यह तो वही बात हो गई मीठे की बात हो रही हो और जलेबी को भूल जाना. शिल्पा अपनी बॉडी का कितनी खूबसूरती से ध्यान रखती हैं, इस बात की खबर उनके फैंस से लेकर उनके नॉन फॉलोवर्स तक को है. योग की अहमियत शिल्पा बहुत अच्छे से जानती है, इसलिए कितनी भी बीजी रहने के बावजूद वह योग के लिए समय निकाल ही लेती हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि योग की शुरुआत उन्होंने कब की? तो हम बता दें कि 17 साल पहले एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके गर्दन की हड्डी काफी कमजोर थी. इस पर उनके फिजियोथेरेपिस्ट ने उन्हें योग करने की सलाह दी. योग से उनके शरीर में काफी इंप्रूवमेंट हुआ और आज 17 बाद भी वह योग को अपना डेली रूटीन बना चुकी हैं.

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के फिटनेस के किस्से हर जगह मशहूर हैं. उन्हें अक्सर पैप्स जिम के बाहर स्पॉट करते रहते हैं. लेकिन क्या आपको पता यह फिटनेस क्वीन जिम के साथ-साथ योग के लिए भी बराबर टाइम निकलती है, और इसकी वीडियो वह आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं. मायका का इतना फिटनेस फ्रीक होना ही इकलौता रीजन है कि उन्हें देखकर कोई यह कह ही नहीं सकता कि वह 50 साल की हैं.

Also Read विलेन की भूमिका में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी खूब बटोरी सुर्खियां, लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

बिपाशा बासु

बिपाशा बासु को उनके करियर की शुरुआती दिनों में उनके स्किन टोन और बॉडी को लेकर कई ट्रॉल्स का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी बॉडी पर काफी ध्यान दिया और साल 2002 में आई फिल्म राज में उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला था. जिसके बाद फैंस इनके सेक्सी फिगर का राज जानने के लिए बावले हो गए थे. जिसपे बिपाशा ने बताया था कि वह एक्सरसाइज तो करती ही हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वह हर रोज योग भी जरूर करते हैं. आए दिन बिपाशा इसकी वीडियो कभी अपने पति कारण ग्रोवर के साथ शेयर करती हैं तो कभी अपनी बेटी देवी को ट्रेन करते हुए शेयर करती हैं.

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक है. इन्हें इनकी ब्यूटी और इनके फिगर के लिए जाना जाता है. आज के समय में सुष्मिता 48 साल की हैं, लेकिन शायद ही कोई होगा, जो उन्हें उनकी उम्र का अंदाजा लगा सकता है. सुष्मिता चाहे कितनी ही व्यस्त क्यों न हो लेकिन वह योग के लिए समय जरूर निकलती हैं. इसकी वीडियो वह इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहती हैं.

Also Read- Bigg boss OTT 3: लग्जरी बेडरूम से लेकर ग्रैंड लिविंग हॉल तक, कुछ ऐसा दिखता है बिग बॉस का नया घर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >