Yodha OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर दस्तक देगी योद्धा, जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Yodha OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा बॉक्स ऑफिस पर धीमे ही सही लेकिन कमाई के मामले में अपनी पकड़ बना रखी है. अब तक मूवी ने भारत में अब तक 21.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. आइये जानते हैं थियेटर्स के बाद ये किस ओटीटी पर रिलीज होगी.

Yodha OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की मुख्य भूमिका वाली फिल्म योद्धा भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

Yodha

Sacnilk.com के मुताबिक, एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने रिलीज के बाद से भारत में 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. इसका निर्देशन सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है.

Yodha box office collection

योद्धा ने ओपनिंग डे पर 4.1 करोड़, दूसरे दिन 5.75 करोड़, तीसरे दिन 7 करोड़ और चौथे दिन 2.15 करोड़ की कमाई की. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इसने अपने पांचवें दिन भारत में 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया है.

Sidharth malhotra

फिल्म का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है. योद्धा में दिशा पटानी और राशि खन्ना भी हैं. मूवी के सीन्स काफी रोमांचक करने वाले है.

Also Read- Yodha Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ ने सोमवार को की इतनी कमाई

Yodha ott release

यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म योद्धा टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर अरुण कात्याल को एक रोमांचक बचाव अभियान पर आधारित है.

Yodha on prime video

हालांकि फैंस इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी थियेटर रिलीज के बाद प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी. हालांकि डेट क्या होगी इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में मुंबई में एक थिएटर में जाकर अपने फैंस को सरप्राइज दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई एक क्लिप में वे सभी से बात करते हुए दिखे.

Sidharth malhotra yodha

वीडियो में, सिद्धार्थ ने फिल्म देखने वालों के साथ बातचीत की और योद्धा का शो देखने के बाद उनके साथ सेल्फी ली. अभिनेता के प्रशंसकों ने उनका उत्साह बढ़ाया और फिल्म के प्रति अपना प्यार जताया.

Also Read- Yodha Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर योद्धा ने दिखाया दम, अजय देवगन की शैतान ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >