Yodha OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ट्विस्ट के साथ हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं आप

Yodha OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना स्टारर फिल्म योद्धा को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला था. अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो अब ये ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. आइये जानते हैं आप वीकेंड में कब और कहां इसे देख सकते हैं.

Yodha OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी स्टारर एक्शन फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे की ओर से निर्देशित मूवी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला था.

Yodha

अगर अभी तक आपने सिद्धार्थ की ये मूवी नहीं देखी है, तो इस वीकेंड जरूर एंजॉय करें. जी हां एक्शन फिल्म योद्धा ने ऑनलाइन डेब्यू कर लिया है. यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

Also Read- Yodha Twitter Review: योद्धा बनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लगाई जान की बाजी, जानें कैसी लगी दर्शकों को मूवी

Yodha

हालांकि अभी दर्शकों को ये मूवी मुफ्त में देखने को नहीं मिलेगी. फिल्म का आनंद लेने के लिए आपको 349 रुपये चुकाने होंगे, तब जाकर रेंट पर आप इसे देख सकते हैं.

Yodha

हालांकि, फिल्म ने एक शर्त के साथ डिजिटल स्ट्रीमिंग में अपनी जगह बनाई है. दर्शक योद्धा को मुफ्त में नहीं देख पाएंगे. आप 349 का चार्ज देकर फिल्म का आनंद ले सकते हैं.

Also Read- Yodha OTT Release: थियेटर के बाद इस ओटीटी पर दस्तक देगी योद्धा, जानें अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Amazon prime video

349 के किराये का भुगतान करने पर, प्राइम वीडियो सब्सक्राइबर को फिल्म देखना शुरू करने के लिए 30 दिन की विंडो दी जाएगी.

Yodha

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ दिशा पटानी और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं. यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म योद्धा टास्क फोर्स के कमांडिंग ऑफिसर अरुण कात्याल को एक रोमांचक बचाव अभियान पर आधारित है.

Yodha

फिल्म का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान ने किया है. सिद्धार्थ ने एएनआई से बात करते हुए कहा था, “योद्धा एक पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है. मुझे लगता है कि इसमें मेरे सबसे अच्छे एक्शन दृश्य हैं जो मैंने पिछले एक दशक में किए हैं.”

Read Also- Yodha Movie Review: एंटरटेनमेंट में औसत रह गयी है फिल्म योद्धा… यहां पढ़ें पूरा रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >