Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हिना खान ने क्यों छोड़ा था सीरियल, सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- चीजें अच्छे नोट पर खत्म नहीं….

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी लेटेस्ट कहानी से दर्शकों को लगातार एंटरटेन करता आ रहा है. जहां बीते दिनों राजन शाही ने हिना खान पर कई तरह के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि हमारे बीच कई मतभेद हैं. अब हिना खान ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो है और इसे पिछले 15 सालों से सभी का भरपूर प्यार मिला है. यह टीआरपी चार्ट पर टॉप पांच शो में से एक है. राजन शाही ने 2009 में इस शो से सभी को अपना दीवाना बना लिया था. इस शो की शुरुआत हिना खान और करण मेहरा के साथ हुई थी. वे दोनों बिल्कुल नए थे और अक्षरा और नैतिक के रूप में सभी के दिलों में खास जगह बना ली थी. हालांकि 8 साल बाद सीरियल ने लीप लिया और शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के रूप में कार्तिक और नायरा की कहानी शुरू हुई. जिसके बाद हिना खान ने शो को अलविदा कह दिया था. उनके जाने से कई लोग दुखी हुए थे.

राजन शाही ने हिना खान को लेकर कही थी कई बातें
हाल ही में राजन शाही ने हिना के शो से बाहर निकलने पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि उनका जाना एक अच्छे नोट पर नहीं हुआ था और हमारे बीच कुछ मुद्दे थे. उन्होंने कहा, मैंने हमेशा हिना को अपनी बेटी की तरह माना, हालांकि, अंत में चीजें खराब हो गईं. उन्होंने टेली टॉक से बात करते हुए कहा कि हिना मेहनती थीं, लेकिन वह स्क्रिप्ट में दखलअंदाजी करती थी और मतभेद होते रहते थे. उन्होंने उस घटना के बारे में भी बताया जहां हिना ने एक बार एक सीन करने से इनकार कर दिया था, जिसमें शिवांगी जोशी के नायरा किरदार की तारीफ होनी थी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को पता चली अभीरा की सच्चाई, पोद्दार हाउस में अपनी पत्नी को लाएगा वापस

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के पुराने अरमान क्या बिग बॉस ओटीटी 3 में लेंगे भाग, एक्टर बोले- मैं उस चीज के लिए…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: माधव का हुआ एक्सीडेंट, क्या पति-पत्नी होने की सच्चाई जान पाएंगे अभीरा-अरमान

हिना खान ने राजन शाही के दावों पर की बात
अब राजन शाही के इन दावों पर हिना खान ने रिएक्ट किया है. उन्होंने गैलाटा इंडिया से बात की और कहा कि उन्होंने उनके बारे में कभी कुछ नहीं कहा, क्योंकि वह उनका सम्मान करती हैं, लेकिन यह नहीं समझती कि यह विपरीत दिशा से क्यों आ रहा है. उन्होंने कहा कि राजन शाही ने उन्हें पहला बड़ा ब्रेक दिया और उन्हें याद है कि जब उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ा था, तो उनके पिता बहुत दुखी थे.

शो को लेकर कभी बुरा नहीं बोलेंगी हिना खान
उन्होंने कहा कि मेकर्स के साथ चीजें अच्छे नोट पर खत्म नहीं हुईं, लेकिन अब उनके दिल में कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वह शो से जुड़े किसी भी व्यक्ति के बारे में कुछ भी बुरा नहीं बोलेंगी और इसलिए वह ऐसा ही कर रही हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में
ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में बात करते हुए, शिवांगी और मोहसिन के बाद, हमने हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ को मुख्य भूमिका में शो में प्रवेश करते देखा. हालांकि, वह कहानी अधिक समय तक नहीं चली. शो में अब समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित, गर्विता साधवानी, अनीता राज, रोहित, श्रुति उल्फत, श्रुति पंवार, संदीप राजोरा, श्रुति रावत जैसे स्टार्स शामिल हैं.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से निकाले जाने पर शहजादा धामी के छलके आंसू, कहा- डायरेक्टर ने कहा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >