YRKKH: क्या अभीरा मिलाएगी अरमान और विद्या को? शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड मदर्स डे स्पेशल होगा. जिसमें विद्या और अरमान एक दूसरे को मिस करेंगे. इधर अभीरा परेशान होगी कि उसे क्या बिछड़े मां-बेटे को मिलवाना चाहिए या नहीं.

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी इमोशनल कहानी और पारिवारिक ड्रामा से दर्शकों को बांधे रखता है. स्टार प्लस का यह लोकप्रिय शो हर गुजरते एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है. शो का अपकमिंग एपिसोड मदर्स डे के इर्द-गिर्द घूमेगा.

विद्दा अकेले खड़े होकर अरमान को देती है मदर्स डे पर आशीर्वाद

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अभीरा विद्या को एक अंधेरे गलियारे में अकेले खड़ी देखती है. सबसे दूर, विद्या चुपचाप अरमान को मदर्स डे पर आशीर्वाद दे रही है. अरमान भी विद्या को वहां खड़ा देखता है, और यह सीन तुरंत उसे विश्वासघात, प्रेम और पुराने रिश्तों से जुड़ी दर्दनाक यादें ताजा कर देता है. इधर अभीरा खुशी-खुशी मायरा और मुक्ति के साथ मदर्स डे को सेलिब्रेट करेगी.

विद्या और अरमान को अकेला देखकर अभीरा को होती है चिंता

भले ही विद्या और अरमान एक दूसरे से सीधे रूप से बात नहीं कर रहे हो, लेकिन अभीरा दोनों पक्षों के दर्द को भांप लेती है और स्थिति को लेकर गहरी चिंता में पड़ जाती है. वह समझती है कि विद्या और अरमान दोनों अपने-अपने तरीके से दुखी हैं, फिर भी कोई भी अपने रिश्ते को सुधारने की दिशा में पहला कदम उठाने को तैयार नहीं है. उनकी स्थिति देखकर अभीरा कशमकश में पड़ जाती है कि उसे आगे क्या करना चाहिए.

क्या अभीरा मिलाएगी अरमान और विद्या को

अपकमिंग ट्रैक में अभीरा गहरी सोच में चली जाती है और सोचती है कि क्या उसे बिछड़े हुए मां-बेटे को फिर से मिलाना चाहिए या नहीं. इसी बीच लेटेस्ट ट्रैक में अभीरा की पोद्दार परिवार में वापसी और विद्या के बारे में पूरे परिवार के सामने उजागर हुए बड़े सच पर केंद्रित है.

यह भी पढ़ें- बंगाल में इस दिन फिर से रिलीज होगी द बंगाल फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री ने सस्पेंस किया खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >