Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान से शादी से पहले अभीरा हो जाएगी किडनैप, रूही नहीं ये शख्स अब बना दुश्मन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान पोद्दार हाउस छोड़कर जाने का प्लान करता है. अभीरा उसे रोकती है. हालांकि अरमान अपना मन बना चुका है और वो किसी की बात नहीं सुनता.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि रोहित दादी सा के सामने एक शर्त रखता है. इस शर्त को सुनकर रुही के होश उड़ जाते है. इस शर्त के अनुसार, रोहित, अभीरा संग अरमान की शादी करवाने के लिए कहता है. दादी सा मान जाती है. हालांकि अरमान और अभीरा को लगता है कि ऐसे शादी करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि दादी सा ने मजबूरी में हां कहा है.

अभीरा को ये शख्स करेगा किडनैप

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा किडनैप हो जाती है. दादी सा ही अभीरा को किडनैप कराती है. ये तब होगा, जब अरमान मंदिर में शादी की तैयारी कर रहा होगा. अभीरा के किडनैप होने की खबर से परिवार के सारे लोग परेशान हो जाएंगे. अरमान को पता चलेगा कि अभीरा का फोन लोकेशन पोद्दार हाउस दिखा रहा है. अरमान के लिए ये जानकर काफी शॉक्ड होगा कि दादी सा ही अभीरा को किजनैप करने के पीछे होगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने किया खुलासा, इस वजह से करवाना चाहता है अभीरा और अरमान की शादी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

अरमान देगा अभीरा को एक तोहफा

अरमान के सामने ये राज जब खुलेगा तो वो कैसे रिएक्ट करेगा, ये देखना मजेदार होगा. साथ ही अभीरा दादी सा की इस हरकत पर क्या करेगी. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान पोद्दार हाउस छोड़कर जाने की तैयारी करती है. अभीरा उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनता. अरमान, अभीरा को एक रेड लंहगा देता है और उससे कहता है कि अगर वो उससे प्यार करती है तो वो उसे पहनकर मंदिर आ जाए. वहीं, जाने से पहले अरमान दादी सा से आशीर्वाद लेता है, लेकिन वो उसकी तरफ देखती भी नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >