Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के लिए अभीरा को अकेला छोड़ देगा अरमान, अक्षरा का जन्मदिन मनाएगा मनीष

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपमिकंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले है. जहां अरमान एक बार फिर अभीरा को रूही के लिए धोखा दे देता है. अभीरा इस बार से काफी दुखी हो जाती है और अकेले ही अपनी मां का जन्मदिन मनाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और गर्विता साधवानी स्टारर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों के दिलों को लुभा रहा है. शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के बाहर जाने के बाद टीआरपी में भारी गिरावट के बावजूद, निर्माता शो में और ज्यादा ड्रामा ला रहे हैं. अब आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कैसे अरमान, जिसने अभीरा से अक्षरा का जन्मदिन खूब मौज-मस्ती और उत्साह के साथ मनाने का वादा किया था, आखिरकार रूही के लिए उसे अकेला छोड़ देता है.


रूही के लिए अभीरा को अकेला छोड़ देगा अरमान
ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड की शुरुआत अभीरा की ओर से अरमान को बुलाने से होती है, क्योंकि वह अपनी मां अक्षरा का जन्मदिन मनाने के लिए उसका इंतजार कर रही है. हालांकि, अरमान उसका फोन नहीं उठाता, जिससे अभीरा परेशान हो जाती है. वह खुद को दोषी मानती है और सोचती है कि उसे अरमान पर भरोसा नहीं करना चाहिए था और अपनी मां का जन्मदिन अपने तरीके से मनाना चाहिए था. दूसरी ओर, मनीष पोद्दार के घर पहुंचता है. जहां वह अरमान को बताता है कि रूही गायब है. अरमान ने मनीष से वादा किया कि वह रूही को ढूंढ लेगा. अरमान को पता चलता है कि रूही एक बगीचे में है और वह उसकी ओर दौड़ता है. रूही को रोते हुए देखा जाता है और अरमान उसे शांत करने के लिए गले लगाते हैं. रूही ने बाद में खुलासा किया कि उसके नाना अक्षरा का जन्मदिन मना रहे थे, जो उसे पसंद नहीं आया, क्योंकि अक्षरा की वजह से उसकी मां आरोही की जान चली गई थी.


अक्षरा का जन्मदिन मनाने जाता है मनीष
इसके बाद अरमान रूही को मनीष के घर ले जाता है, जहां रूही मनीष से इस तरह गायब होने के लिए माफी मांगती है. हालांकि, वह मनीष से कहती है कि उसे पूरी तरह से शांत होने के लिए कुछ समय चाहिए. इसके बाद अरमान उस जगह जाता है, जहां उसने अक्षरा का जन्मदिन मनाने की पूरी तैयारी की है. हालांकि, वहां पहुंचने पर उसे पता चलता है कि अभीरा, जो कुछ समय के लिए वहां था, जल्दी से चली गई है.


रूही ने प्यार का इजहार करते हुए अरमान की फोटो को किया किस
ऐसा इसलिए क्योंकि अभीरा को अक्षरा से संबंधित एक कॉल आती है और उसे उदयपुर छोड़ते हुए देखा जाता है. अभीरा अरमान को फोन करके बताती है कि वह कुछ जरूरी काम के लिए उदयपुर जा रही है, लेकिन दुर्भाग्य से अभीरा के फोन की बैटरी खत्म हो जाती है. दूसरी ओर, रूही प्यार से अरमान के फोटो फ्रेम को किस करती है क्योंकि वह खुश है कि जब भी उसे अरमान की जरूरत होती है, अरमान हमेशा उसके लिए मौजूद होता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कृष की मदद करते हुए अभीरा ने अरमान को कही ये बात, अक्षरा की तसवीर को लेकर हुआ कंफ्यूजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >