Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के सामने आएगा अभिमन्यु का सच, अभीर के बारे में जानकर रोएगी अक्षरा की बेटी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि एक बहुत बड़ा सच अभीरा के सामने आएगा, जो उसकी मां अक्षरा से जुड़ा होगा. अभीरा को अपने भाई अभीर के बारे में भी पता चलेगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि रूही के लाख कोशिशों के बाद अभीरा और अरमान की सगाई हो गई. रूही ने सगाई की अंगूठी गायब कर दी थी, लेकिन मनीषा ने ऐन वक्त पर सबकुछ ठीक कर दिया. मनीषा ने ही अंगूठी रिप्लेस किया था. उसने नकली अंगूठी की जगह असली अंगूठी रख दी थी. रूही की सारी चालाकी फेल हो गई. वहीं, अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने मां अक्षरा का गाना ‘ओ कान्हा अब तो मुरली की’ गाती है. मनीष और रूही ये सुनकर हैरान हो जाते हैं.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा अपने खास दिन अपनी मां को याद करती दिखेगी. अभीरा, मनीष से अपने खास दिन पर उसकी तरफ से शादी में शामिल होने के लिए कहेगी. अभीरा अपनी मां की वेडिंग आउटफिट पहनने का प्लान करेगी. मनीष और रूही, अक्षरा की आउटफिट में उसे देखकर चौंक जाएंगे. उसे समझ नहीं आएगा कि ये आउटफिट अभीरा के पास कैसे आया.

क्या अभीरा के सामने खुलेंगे पुराने रिश्तों के तार

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को पता चल जाएगा कि मनीष ही उसके परनाना है. अभीरा के खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और उसकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. अभीरा को पता चलेगा कि वो अनाथ नहीं है और उसका बहुत बड़ा परिवार है. अभीरा को ये भी पता चलेगा कि उसका एक भाई भी है, जिसका नाम अभीर है. अभीर को अभिमन्यु के बारे में भी पता चलेगा, जो उसे अपना नाम देने वाला था. अभीरा अपने भाई को खोजने का फैसला करेगी. सबकुछ जानने के बाद अभीरा रोने लगेगी. क्या अभीरा अपने भाई को खोज पाएगी. क्या अरमान इसमें अभीरा की मदद करेगा. क्या रूही अब सच्चाई जानकर अरमान को भूल जाएगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा ने खुद रोक दी अरमान संग अपनी सगाई, इस बार रूही नहीं कुछ और है वजह

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा अरमान, अभीरा को कहेगा ‘लालची’, आएगा बड़ा ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >