Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को किसने किया किडनैप, अपनी वाइफ संग नये घर में शिफ्ट होगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान, अभीरा से शादी करने के लिए कहता है. अरमान कहता है वो उसका इंतजार करेगा. वहीं, दोनों की बातें रूही छिपकर सुन लेती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान की शादी वाला ट्रैक चल रहा है, जिसे दर्शक देखना चाहते हैं. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभीरा से अरमान शादी के लिए कहता है और उसे प्रप्रोज करता है. अरमान बड़ों के आशीर्वाद के बिना अभीरा को अगले ही दिन शादी के लिए कहता है. अभीरा शादी में पूरे परिवार के शामिल होने की बात कहती है. अरमान उससे कहता है वो ही उसका परिवार है. अरमान कहता है वो उसका इंतजार राधा कृष्ण मंदिर में करेगा.

अरमान और अभीरा की बातें रूही सुनेगी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान की बातें रूही सुन लेगी और वो दादी सा को बताने जाएगी. रूही दादी को बताने जाती है, तभी वहां मनीषा आ जाती है. रूही दादी सा को कुछ नहीं बता पाती. वहीं, विद्या, अभीरा को साड़ी और ज्वेलरी देती है क्योंकि उसका पहला तीज होता है. अभीरा उससे पूछती है कि क्या कभी दादी सा उनके रिश्तो को मानेगी और उसे आशीर्वाद देगी. रूही, दादी सा को अभीरा और अरमान के प्लान के बारे में बताने के लिए बेताब रहती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित ने किया खुलासा, इस वजह से करवाना चाहता है अभीरा और अरमान की शादी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में लीप आने को लेकर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही के…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को बर्बाद करने के लिए संजय बुन रहा षड्यंत्र, पोद्दार हाउस छोड़कर चला जाएगा ये शख्स

अरमान और अभीरा नये घर में होंगे शिफ्ट

वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि एक आदमी घर की चाभी देने पोद्दार हाउस आता है. उससे रूही चाभी लेती है और उसे पता चलता है कि अरमान और अभीरा शादी करके पोद्दार हाउस छोड़कर उस नये घर में शिफ्ट होगा. वहीं, सीरियल के अपकमिंग ट्विस्ट में दिखाया जाएगा कि अभीरा को कावेरी किडनैप कर लेगी, ताकि वो मंदिर ना पहुंच पाए. अरमान उसके लोकेशन का पता लगाते हुए पोद्दार हाउस पहुंच जाएगा. उसे जब पता चलेगा कि दादी सा ने अभीरा को किडनैप किया है तो उसके होश उड़ जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >