Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अभीरा और अरमान की बढ़ती नजदीकियां से परेशान होगी ये शख्स, भूत वाले राज से हटेगा पर्दा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा गीतांजलि, अरमान और अभीरा को साथ देखकर जलेगी. उन दोनों की बढ़ती नजदीकियां से गीतांजलि को बहुत जलन होगी. दूसरी तरफ मायरा की तबीयत खराब हो जाएगी और अभीरा उसे लेकर परेशान होगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान एक बाथरूम में बंद हो जाएंगे. इस दौरान दोनों काफी क्लोज आ जाएंगे. अरमान और अभीरा भीग जाएंगे. अभीरा को अहसास होगा कि वह अरमान से बहुत प्यार करती है. अरमान भी अभीरा के लिए कुछ ऐसा ही महसूस करेगा. दोनों के नजदीकियां से गीतांजलि बहुत अपसेट हो जाएगी. उसे अभीरा से जलन होगी.

भूत के राज से हटेगा पर्दा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रिसॉर्ट में भूत वाली बात से अभीरा काफी परेशान होगी. अभीरा को यकीन नहीं है कि भूत जैसी चीज होती है. वह इस बारे में पता लगाने की कोशिश करेगी. हालांकि बाद में पता चलेगा कि रिसॉर्ट या परिवार का कोई सदस्य जानबूझकर भूत वाली चीज लेकर आ रहा है और गेस्ट के बीच डर पैदा कर रहा है. दूसरी तरफ मायरा की तबीयत खराब हो जाएगी. अभीरा उसे लेकर चिंतित हो जाएगी. इस बीच अभीरा उसकी देखभाल करेगी और प्रतिस्पर्धा की तैयारी भी करेगी. कावेरी, अभीरा का ध्यान रखेगी.

गीतांजलि को होगी अभीरा से जलन

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान की बढ़ती नजदीकियां को रिसॉर्ट में दूसरे लोग भी नोटिस करेंगे. गीतांजलि को ये बर्दाश्त नहीं होगा और उसे अभीरा से बहुत ज्यादा जलन होगी. वहीं, दर्शकों ने अबतक ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा कि तान्या, काजल और मनीषा को जिम और वेट लॉस के बारे में बताती है. वह कहती है कि उसने प्रोफेशनल ट्रेनर को हायर किया है. मनीषा उसे ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करने के लिए कहती है. तान्या कहती है कि वह जिम के लिए खाना नहीं छोड़ सकती. दूसरी तरफ गीतांजलि कहती है कि उसने पानी में खून देखा है. कावेरी भूत के बारे में जांच करती है. मायरा उसके साथ आती है. कावेरी और मायरा को एक बूढ़ी हाउसकीपर मिलती है और वह कहती है कि लेडी गोस्ट वापस आ गई है.

यह भी पढ़ें Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये शख्स अभीरा और कावेरी को देगा धमकी, इस वजह से हुई थी गीतांजलि और अरमान की शादी, खुला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >