Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का दिखेगा रौद्र रूप, नीरज को सबके सामने मारेगी थप्पड़, ये है वजह

ये रिश्ता क्या कहलाता है दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा के सामने एक बड़ा राज खुलने वाला है, जो चारु से जुड़ा हुआ है. अभीरा ऐसे में नीरज को सबक सिखाने का फैसला करती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीरा काफी दुखी है और अरमान उसका दुख कम करने की कोशिश करता है. रोहित को पता चलता है कि चारु की सगाई में संजय ने मनीष को नहीं बुलाया. रोहित इस बात को छुपाते हुए रूही को बताता है कि स्वर्णा की बीमारी की वजह से गोयनका लेट से आ रहे हैं. दादी सा पोद्दार फैमिली की ग्रुप फोटो लेने के लिए कहती है. हालांकि अरमान और अभीरा मौजूद नहीं होते, जिसके बाद चारु उनका इंतजार करती है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि नीरज, चारु को फिजिकली असॉल्ट किया है. इस बारे में अरमान और अभीरा को पता चल जाएगा. चारु उससे ये बात छिपाने की कोशिश करती है और किसी को नहीं बताने के लिए कहती है. चारु को इस बात का डर है कि ये बात अगर बाहर आ गई तो उनकी फैमिली की इज्जत मिट्टी में मिल जाएगी.

अरमान और अभीरा के सामने आएगा कौन सा बड़ा सच

अरमान और अभीरा जान जाएंगे कि नीरज ने ही चारु को फिजिकली असॉल्ट किया था. नीरज, अभीरा और अरमान पर आरोप लगाएगा कि वह दोनों मिलकर ये शादी तोड़ना चाहते हैं. अभीरा, नीरज को थप्पड़ मारेगी और पोद्दार परिवार शॉक्ड हो जाएंगे. पोद्दार परिवार को लगेगा कि ऐसा क्या हुआ.

पिछले एपिसोड में क्या दिखाया गया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया था कि चारु, अभीरा को एक तोहफा देती है, जिसमें लड्डू गोपाल होते है. रूही गिफ्ट को देखकर चौंक जाती है और अभीरा से पूछती है क्या वह मां बनने वाली है. रूही, रोहित को बताती है कि अरमान और अभीरा उनसे कुछ छिपा रहे हैं, लेकिन रोहित उससे खुद की प्रेंग्नेंसी पर ध्यान देने के लिए कहता है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सगाई के दिन चारु को मिला ये बेशकीमती गिफ्ट, संजय करेगा मनीष की बेइज्जती

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को अबॉर्शन करवाने के लिए कहेगा अरमान, क्या होगा पोद्दार परिवार का रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >