Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा और अरमान को मिलाने में ये शख्स कर रहा मदद, जयपुर पहुंचा दोनों का परिवार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गोयनका और पोद्दार परिवार जयपुर पहुंचते हैं. वहां पर अरमान और अभीरा एक-दूसरे को देखते हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि दादीसा को मनाने के लिए कियारा ड्रामा करती है और रोने लगती है. वह ड्रामा करती है ताकि दादी सा अपना फैसला बदल दें. इस ड्रामा में उसका साथ अरमान, रोहित और रूही करती है. माधव और काजल भी उसके ड्रामे में उसका साथ देते हैं, ताकि कावेरी को वह मना पाएं.

अभीर और मनीष ने जयपुर जाने के लिए अभीरा को मनाया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गोयनका हाउस में मनीष और अभीर जानबूझकर लड़ते हैं, ताकि अभीरा जयपुर जाने के लिए मान जाए. अभीरा मान जाती है. सुरेखा अरमान को बताती है कि वे जयपुर आ रहे हैं. अरमना ये जानकर काफी खुश हो जाता है. काजल, कावेरी से चारू के लिए जयपुर आने को कहती है. माधव दादी सा से कहता है कि वह अभीर को इतना महत्व क्यों दे रही है. कावेरी जयपुर जाने का फैसला करती है. मनीष, सुरेखा और अभीरा को बताता है कि स्वर्णा सीधे उसे जयपुर में मिलेगी.

पोद्दार और गोयनका परिवार पहुंचा जयपुर

जयपुर में पोद्दार और गोयनका परिवार एक-दूसरे को एक ही होटल में देखकर चौंक जाते हैं. अरमान मनीष और अभीरा को एक ही होटल में रहने के लिए मना लेता है. अभीरा, अरमान से पूछती है कि क्या उसने जानबूझकर उसके होटल में कमरा लिया. अरमान कहता है कि जब उसने मूव ऑन करने का फैसला कर लिया है तो उसे इस बात से इतना फर्क क्यों पड़ रहा है. अभीरा की नजर दक्ष पर पड़ती है और वह इमोशनल हो जाती है. दूसरी तरफ अरमान, अभीरा को एक बार फिर से एक चांस देने के लिए कहता है. अभीरा को उसका धोखा याद आता है. अभीरा उससे कुछ वक्त मांगती है और चली जाती है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा की जिंदगी में आएगा नया शख्स, अरमान से है कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >