Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: अभीरा के दिल में है अरमान के लिए प्यार, रूही को लगी इस बात की भनक

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा से अपनी मूर्ति कंप्लीट जल्दी करने के लिए कहती है. हालांकि उसकी मिट्टी खत्म होने पर होती है और अरमान उसकी मदद करता है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का ट्रैक मजेदार हो गया है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही और अभीरा बात करते है. रूही से वो कहती है कि उसे जब भी जरूरत होगी, वो उसके लिए स्टैंड लेगी और फाइट करेगी. अभीरा उससे कहती है कि उसे अपना प्यार पाने का पूरा अधिकार है. रूही उससे प्यार को लेकर सवाल करती है औ पूछती है कि उसे किसी से प्यार है. अभीरा, अरमान के बारे में सोचने लगती है.


क्या अरमान से अपने दिल की बात कहेगी अभीरा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि रूही के सामने अभीरा अपने फीलिंग्स को नहीं बातीत. रूही को सक होता है कि कहीं वो अरमान से प्यार तो नहीं करने लगी. अभीरा अरमान के साथ अपने बिताए गए पलों को याद करने लगती है. उसके ख्यालों में अरमान उससे प्यार को लेकर सवाल करता है. अरमान उससे पूछता है कि वो उससे प्यार क्यों नहीं कर सकती. अभीरा कहती है कि अरमान से उसकी शादी फेक है और वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती है. अभीरा उससे कहती है कि वो पहले से ही किसी और से प्यार करता है. अरमान उससे कहता है कि वो उसकी अतीत है. अभीरा, अरमान के लिए अपने दिल में प्यार होने की बात को नहीं मानती.


मनीषा की बातें सुनकर रूही हो जाएगी हैरान
कावेरी, अभीरा से अपनी मूर्ति कंप्लीट जल्दी करने के लिए कहती है. हालांकि उसकी मिट्टी खत्म होने पर होती है और अरमान उसकी मदद करता है. मनीषा दोनों को देखकर कहती है कि अरमान और अभीरा एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते है और ये सुनकर रूही हैरान हो जाती है. वहीं, विद्या, माधव से खाने के लिए कहती है और वो मना कर देता है. अभीरा, माधव से कहती है कि वो अपने प्यार का इजहार कभी क्यों नहीं करता. माधव उससे कहता है कि पहले उसे अपनी भावनाओं के बारे में अरमान को बताना चाहिए.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: रूही की दूसरी शादी के बारे में बात करेगी अभीरा, अब क्या करेगा अरमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >