‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट, अभीरा के हाथ से फिसलेगा केस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ड्रामा आने वाला है. मायरा को बचाने के लिए अभीरा हर हद पार करेगी, लेकिन कोर्ट में उसे झटका लग सकता है. वहीं विद्या का सच सामने आने पर अरमान बड़ा फैसला लेगा, जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में कहानी जबरदस्त मोड़ लेने वाली है. मेहर की मौत के बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो चुके हैं. एक तरफ अभीरा और अरमान मायरा को बचाने की कोशिश में जुटे हैं, तो दूसरी ओर मेहर का पिता बदले की आग में अंधा होकर मायरा के पीछे पड़ा है.

मायरा को बचाने की जिद में अभीरा

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा खुद को पूरी तरह मायरा के केस में झोंक देती है. वह कसम खाती है कि जब तक मायरा को बचा नहीं लेती, तब तक चैन से नहीं बैठेगी. दिन-रात सबूत जुटाने में लगी अभीरा अपनी सेहत तक की परवाह नहीं करती. इस बीच विद्या बार-बार उसके आत्मविश्वास को तोड़ने की कोशिश करती नजर आएगी.

कोर्ट में कमजोर पड़ती नजर आएगी अभीरा

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अभीरा कोर्ट में मेहर के पिता के सामने टिक नहीं पाएगी. हालात इतने बिगड़ जाएंगे कि उसे अपनी मेहनत बेकार जाती दिखेगी. इसी बीच एक डरावना ख्याल उसके मन में आता है, जिसमें वह खुद को केस हारते हुए देखती है और मायरा उसे दोषी ठहराती है. हालांकि यह सिर्फ उसका सपना निकलता है, लेकिन इससे अभिरा अंदर तक हिल जाती है.

विद्या के सच से हिलेगा अरमान

दूसरी ओर, अभीरा को इस बात का एहसास हो जाता है कि अतीत में उसके और अरमान के अलग होने की वजह विद्या ही थी. अब वह अरमान को सच्चाई बताने का फैसला करती है. सच्चाई सामने आते ही अरमान का गुस्सा फूट पड़ता है और वह विद्या से सारे रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर देता है. यह खबर विद्या के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगी.

आगे क्या होगा?

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभीरा सच में मायरा को बचा पाएगी या हालात और भी बिगड़ जाएंगे. वहीं, अरमान और विद्या के रिश्ते में आई दरार कहानी को और भी भावनात्मक बना देगी.

यह भी पढ़ें: सादगी में जीने वाले अरिजीत सिंह कितने के संपत्ति के हैं मालिक? जानकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >