YRKKH Spoiler: अरमान को बचाने के लिए अभीरा उठाएगी बड़ा कदम, चोरी-छिपे देगी नींद की दवा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अभीरा, अरमान की बिगड़ती हालत देखकर डॉक्टर की सलाह पर चोरी-छिपे उसे नींद की दवा देने का फैसला करती है. उधर अरमान काम के दबाव में खुद को झोंक देता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों कहानी लगातार नए मोड़ ले रही है. अभीरा और अरमान की जिंदगी में तनाव और भावनात्मक संघर्ष गहराता जा रहा है. आने वाले एपिसोड में ऐसा बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

अरमान की बिगड़ती हालत से परेशान अभीरा

कहानी में अभीरा अब यह समझ चुकी है कि अरमान की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन वह खुद को कमजोर मानने को तैयार नहीं है. दूसरी ओर अरमान अपनी सेहत की परवाह किए बिना खुद को काम में झोंक देता है और एक बड़े केस को सुलझाने में लग जाता है. उसकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, लेकिन वह रुकने को तैयार नहीं है.

डॉक्टर की सलाह के बाद बड़ा फैसला

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा अरमान की हालत को लेकर डॉक्टर से सलाह लेती है. डॉक्टर उसे बताता है कि अरमान के लिए नींद की दवाएं लेना जरूरी है, ताकि उसकी हालत और न बिगड़े. लेकिन समस्या यह है कि अरमान किसी भी तरह की दवा लेने से साफ इनकार कर देता है. ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद अभीरा एक कठिन फैसला लेती है और चोरी-छिपे अरमान को नींद की दवा देने का प्लान बनाती है.

घर में बढ़ेगा तनाव और भावनात्मक टकराव

इसी बीच घर के अंदर माहौल और भी तनावपूर्ण हो जाता है. रात में अचानक बिजली चली जाती है, जिससे बच्चे परेशान हो जाते हैं. मायरा अपने पुराने घर को याद कर भावुक हो जाती है. वहीं अंधेरे में अरमान टॉर्च लेकर इधर-उधर घूमता नजर आता है. इसी दौरान अभीरा को एक व्यक्ति अरमान की दवाएं देकर जाता है, जिससे वह और चिंतित हो जाती है.

कोर्ट में अपमान के बावजूद नहीं रुकेगा अरमान

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान अपने केस को जीतने के लिए कोर्ट में जाता है, जहां उसका मजाक उड़ाया जाता है. अपमान के बावजूद वह हार नहीं मानता और लगातार काम में जुटा रहता है. इसी दबाव के चलते उसकी तबीयत और बिगड़ने लगती है और याददाश्त पर भी असर पड़ने लगता है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि अभीरा का यह फैसला अरमान की जिंदगी को बचाता है या कहानी में कोई नया तूफान लेकर आता है.

यह भी पढ़ें: ‘370 की बिरयानी विवाद’ से ज्यादा चौंकाने वाली है प्रणीत मोरे की नेटवर्थ, जानकर रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >